सांसद ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्रामीण युवाओं के लिए बना प्रेरणा का मंच – सांसद संतोष पाण्डेय
संवाददाता हेमंत वर्मा,राजनांदगांव|खुज्जी डोंगरगांव- बड़गांव–चारभाठा मैदान, कापा में सांसद ट्रॉफी ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद संतोष पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक, खिलाड़ी, युवा और खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा वातावरण और जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि ग्रामीण युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, उन्हें नशे से दूर रखने और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करने का एक सार्थक प्रयास बन चुकी है। क्षेत्र के लोगों ने इसे सामाजिक जागरूकता से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अभियान बताया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं किसान नेता श्री कैलाश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि सांसद ट्रॉफी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे लाना और युवाओं को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का मंच देना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सांसद संतोष पाण्डेय की युवा-हितैषी सोच का परिणाम है।

मुख्य अतिथि सांसद संतोष पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के जीवन को दिशा देता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है, अनुशासन आता है और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि खेल से जुड़ा युवा नशे और सामाजिक बुराइयों से स्वतः दूर रहता है। सांसद ट्रॉफी के माध्यम से ग्रामीण अंचलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने भविष्य में प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की बात कही।
जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि आज का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि उसे सही मार्गदर्शन और मंच मिले, तो वह समाज और राष्ट्र को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को संघर्ष, समर्पण और अनुशासन सिखाता है तथा उन्हें नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करता है।
प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नियमित रूप से होते रहना चाहिए।
आज प्रतियोगिता के अंतर्गत रतनभाट, चंदिया, बेलरगोंदी, अछोली, दर्री, रूढ़गांव, सुखरी एवं रामपुर की टीमों के मुकाबले संपन्न हुए।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला महामंत्री सौरभ कोठारी, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजू त्रिपाठी, जिला मंत्री बोधन साहू, रामकुमार गुप्ता, गुलशन हिरवानी, जिला पंचायत सदस्य गोपाल भुवार्य, मंडल अध्यक्ष हृदय राम देवांगन, मंडल अध्यक्ष श्री कांता साहू, महामंत्री कोमल सिन्हा, मुकेश साहू प्रदेश कार्यकारिणी युवा मोर्चा, अनिरुद्ध चंद्राकर, सुंदर लाल साहू, दिलीप साहू, दिग्विजय मिश्रा, हेमंत खरे, कपिल बघेल, ठाकुर राम यादव, मनीष साहू, रूपेश साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।













Leave a Reply