डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मुंगझर में रोड सेफ्टी कार्यक्रम-थाना प्रभारी श्री दिनुराम सेठिया

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मुंगझर में रोड सेफ्टी कार्यक्रम- थाना प्रभारी श्री दिनुराम सेठिया


ठाकुर राम ध्रुव,गरियाबंद|देवभोग – डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, मुंगझर में आज रोड सेफ्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस थाना देवभोग के थाना प्रभारी श्री दिनुराम सेठिया, हेड कॉन्स्टेबल श्री विजय मिश्रा एवं कॉन्स्टेबल श्री पुष्पेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा पर आधारित प्रेरणादायक स्किट प्रस्तुत की गई, जिसमें यातायात नियमों के महत्व को रोचक तरीके से दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से भी रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।


विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुमिता सिंह ने बच्चों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं थाना प्रभारी श्री दिनुराम सेठिया ने रोड सेफ्टी के साथ-साथ साइबर सेफ्टी एवं रजत महोत्सव के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा सातवीं की छात्रा आराध्या साहू एवं मुहूर्त कश्यप ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी श्री नीरज कुमार साहू ने भी रोड सेफ्टी पर अपने विचार व्यक्त किए।


इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *