गरियाबंद मरार पटेल समाज का शाकंभरी महोत्सव व शपथ ग्रहण समारोह 18 जनवरी को

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें



गरियाबंद:_ मरार पटेल समाज तहसील इकाई गरियाबंद के तत्वाधान में शाकंभरी महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 18 जनवरी 2026, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे नगर में निकाली जाने वाली भव्य कलश यात्रा से होगी।
कलश यात्रा गांधी मैदान से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए मां शीतला मंदिर के दर्शन उपरांत पुनः कार्यक्रम स्थल पर संपन्न होगी। यात्रा में समाज की महिलाएं, पुरुष एवं युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर धार्मिक व सांस्कृतिक छटा बिखेरेंगे।

महोत्सव के दौरान समाज के नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष सहित जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के प्रदेश एवं राज्य स्तर के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने हेतु तहसील अध्यक्ष विष्णु पटेल के नेतृत्व में तहसील एवं जिला स्तर के पदाधिकारी सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। उक्त जानकारी तहसील अध्यक्ष विष्णु पटेल द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *