गरियाबंद पुलिस द्वारा लगभग दो माह 05 दिन में 01 करोड़ 22 लाख से अधिक अवैध धान परिवहन एवं बिक्री पर किया गया कार्यवाही ।
गरियाबंद |गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। दिनांक 14.01.2026 को मुखबीर से थाना देवभोग को सूचना मिला की 01 ट्रक वाहनों में उडीसा की ओर से थाना देवभोग क्षेत्र में अवैध धान भर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना तस्दीक पर पुलिस टीम अलग-अलग घटना स्थल रवाना हो कर घटना स्थल से अवैध धान भरा हुआ ट्रक वाहन क्रमांक सीजी.04-ओडी-9199 में 600 कट्टा (240 कि्ंवटल) अवैध धान परिवहन करते जप्त। इसी क्रम मे थाना छुरा को मुखबीर से सूचना मिला की उडिसा की ओर से एक बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी.26-एच-3330 में अवैध रूप से धान परिवहन कर बिक्री करने के लिए जा रहा है। जिसकी सूचना दतस्दीक हेतु घटना स्थल पर पुलिस टीम रवाना कर घटना स्थल से बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी.26-एच-3330 में 100 कट्टा (40 कि्ंवटल) धान प्रत्येक में 40 की भरती कुल (40 कि्ंवटल) बिक्री हेतु परिवहन करते पाया गया। इस प्रकार कुल 02 प्रकरणों में कुल 700 कट्टा (280 कि्ंवटल) धान के साथ 02 चार पहिया वाहन को समक्ष गवाहन के जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।
इसी प्रकार विगत दो माह 05 दिवस से लगातार विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग, थाना अमलीदर, थाना इंदागांव, थाना पीपरछेड़ी एवं छुरा के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 85 प्रकरणों में 9228 कट्टा 4325.75 कि्ंवटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।
जप्तधान–
विगत दो माह 05 दिवस में कुल 79 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध धान एवं 06 प्रकरणों मे जप्त लावारिस धान के साथ कुल 8528 कट्टा धान कुल 3625.75 कि्ंवटल कुल कीमती 01 करोड़ 22 लाख 07 हजार 825 रूपये।
*दिनांक 14/01/2026 की कार्यवाही में जप्त वाहन-*
01) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी.26-एच-3330 में 100 कट्टा (थाना छुरा)
02) ट्रक वाहन क्रमांक सीजी.04-ओडी-9199 में 600 कट्टा (थाना देवभोग)
















Leave a Reply