गरियाबंद पुलिस द्वारा 65 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

गरियाबंद पुलिस द्वारा 65 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार।


गरियाबंद |गरियाबंद पुलिस का नशे के विरूद्ध एक विशेष अभियान “नया सवेरा“ के अंतर्गत अवैध शराब बेचने, पिलाने व अन्य नशीली पदार्थों पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय किया गया है। इसी दरमियान आज दिनांक को जरिये मुखबीर सूचना के आधार पर थाना छुरा पुलिस टीम द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध धर पकड़ की कार्रवाई की गई। जिसमें आरोपी संतेश्वर गोंड पिता श्री रामायण गोंड उम्र 40 वर्ष सकिन कमारपारा रवेली, थाना छुरा, जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपी के कब्जे से 15- 15 लीटर वाली तीन पीला रंग की जरकिन में 15- 15 लीटर कुल 45 बल्क लीटर कच्ची महुवा शराब कीमती 9000 रूपये एवं 10- 10 लीटर क्षमता वाली दो सफेद रंग की प्लास्टिक की जरकिन में 10- 10 लीटर कुल 20 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4000 रूपये कुल जुमला 65 लीटर कच्ची मोहम्मद शराब कीमती 13000 रूपये का देसी मंदिरा जप्त कर कब्जा पुलिस  लिया गया। आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी –
1) संतेश्वर गोंड पिता श्री रामायण गोंड उम्र 40 वर्ष सकिन कमारपारा रवेली, थाना छुरा, जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़।

जप्त सामग्री -1) 15- 15 लीटर वाली तीन पीला रंग की जरकिन में 15- 15 लीटर कुल 45 बल्क लीटर कच्ची महुवा शराब कीमती 9000 रूपये।
2) 10- 10 लीटर क्षमता वाली दो सफेद रंग की प्लास्टिक की जरकिन में 10- 10 लीटर कुल 20 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4000 रूपये कुल 65 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल जुमला राशि 13000 रूपये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *