आदिवासी बालक आश्रम के निरीक्षण में पहुचे विधायक जनक ध्रुव को बच्चों ने बताया नही मिलता सही भोजन रोज एक प्रकार की सब्जी , चादर , कम्बल स्वंय धोते है।


गरियाबंद | सरकार द्वारा गरियाबंद जिले के आदिवासी मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र में ग्रामीण आदिवासी बच्चो को अच्छे वातावरण में बेहतर शिक्षा के लिए लाखो करोड़ो रूपये किया जा रहा है लेकिन आश्रमों के संचालन के लिए भेजी जा रही राशि और बच्चों के निवाले पर अधीक्षक व संबधित विभाग के अफसरों द्वारा डाका डाला जा रहा है, यह बाते आश्रम निरीक्षण करने के बाद बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव ने कहीं। मैनपुर क्षेत्र के आश्रम छात्रावासों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर बच्चों के पालको द्वारा विधायक जनक ध्रुव को अवगत कराने के बाद आज रविवार सुबह 09 बजे ही विधायक जनक ध्रुव मैनपुर से 03 किलोमीटर दुर भाठीगढ़ स्थित आदिवासी बालक आश्रम का निरीक्षण करने पहुचे इस आश्रम में 100 से ज्यादा बच्चों का नाम रजिस्टर में दर्ज है विधायक जनक ध्रुव ने अचानक आश्रम में पहुचकर बच्चों से मुलाकात किया तो आदिवासी बच्चों ने बताया कि 30-35 किलोमीटर दुर घर को छोड़कर यहा पढाई करने आए हुए है, उन्हे मीनु के अनुसार भोजन नही दिया जाता इस पर विधायक ने स्वंय निरीक्षण करने मेस पहुचे तो मीनु के अनुसार आज सुबह पुरी,आलू,चना रस वाली सब्जी, खीर एंव सलाद बच्चों को देना था लेकिन सुबह 10 बजे तक बच्चों को भोजन नही मिला था और सिर्फ चावल और मटर आलू की सब्जी बना था मटर आलू की सब्जी एकदम गुणवत्ताहीन पनिहर था जिसे विधायक ने स्वंय देखा और जमकर नराजगी जताई।
आश्रम के छोटे छोटे बच्चे चादर,कम्बल स्वयं धोते है रात को लगती है ठंड।
विधायक के आश्रम निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इस एक मात्र आश्रम के लिए 14 -15 चौकीदार एंव भृत्य कर्मचारी तैनात किया गया है बावजूद इसके यहा के छोटे छोटे आदिवासी बच्चे चादर, कम्बल अपने हाथों से धोते है और तो और गद्दा एंव कमरों में सफाई की अभाव है, बच्चो ने विधायक को बताया कि एक पलंग में 02-02 बच्चें सोने को मजबूर हो रहे है और उन्हे ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त चादर और कम्बल भी नही मिला है जिसके कारण रात को बच्चों को ठंड लगता है क्योंकि यह आश्रम जंगल और पहाड़ से लगा हुआ है बच्चो ने बताया कि आश्रम अधीक्षक आश्रम में नहीं रहते । जिस पर विधायक ने कड़ी नराजगी जताते हुए कहा कि जब इतने बडी संख्या में कर्मचारी यहा तैनात है तो छोटे छोटे बच्चों से चादर, कम्बल नही धुलवाना चाहिए आश्रम भवन का भी हालत जर्जर हो रही है, सबसे बडी परेशानी आश्रम में शौचालय और मुत्रालय की साफ सफाई नही होने से संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा है साथ ही अधिकांश शौचालय के दरवाजे टुट गये है, इसकी मरम्मत भी नही किया गया है।
विधायक जनक ध्रुव ने गभींर आरोप लगाते हुए कहा कि तत्काल आश्रम अधीक्षक पर कार्यवाही किय जाए।
विधायक जनक ध्रुव ने आश्रम का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्र के गरीब ग्रामीण अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए आश्रम में पढाई करने भेजते है लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि आज आश्रम का निरीक्षण करने से पता चला कि यहा अधीक्षक नही रहते उनके द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है और आदिवासी बच्चों को मीनु के अनुसार भोजन नही मिल रहा है, दालनुमा पानी दिया जा रहा है ऐसे में बच्चों को कैसे पोषण मिलेगा संबधित विभाग के अफसर और कर्मचारी बच्चों के निवालो पर डाका डाल रहे है, आदिवासी बच्चों के निवालों पर डाका किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन दिया जाना चाहिए,श्री ध्रुव ने कहा अफसर कभी निरीक्षण करते ही नही मैनपुर के नजदीक आदिवासी आश्रम में जब यह स्थिति है तो दुरस्थ वनांचल का क्या हाल होगा तत्काल इस पर कार्यवाही जिला प्रशासन को करना चाहिए। विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि इस मामले की शिकायत संबधित मंत्री से किया जाएगा।












Leave a Reply