सामाजिक न्याय, संगठन विस्तार एवं दलित-आदिवासी समाज के अधिकारों की मजबूती के उद्देश्य से भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ द्वारा राजधानी रायपुर में एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

•भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय बैठक रायपुर में संपन्न

•प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, रामानुज नेताम बने गरियाबंद जिला अध्यक्ष।


संवाददाता डिकलेश कुमार कुलदीप|रायपुर|सामाजिक न्याय, संगठन विस्तार एवं दलित-आदिवासी समाज के अधिकारों की मजबूती के उद्देश्य से भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ द्वारा राजधानी रायपुर में एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश भर से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करना, भविष्य की रणनीति तय करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी एवं जिला इकाइयों का गठन करना रहा। इस अवसर पर संगठन की नीतियों, विचारधारा एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।


इसी क्रम में संगठन नेतृत्व द्वारा श्री रामानुज नेताम को भीम रेजीमेंट जिला गरियाबंद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही बैठक स्थल पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।


संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि श्री नेताम लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कर्मठता एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में गरियाबंद जिले में भीम रेजीमेंट का विस्तार होगा और समाज के दबे-कुचले वर्गों की आवाज को मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री रामानुज नेताम ने संगठन के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुँचाया जाए, युवाओं को संगठन से जोड़ा जाए तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाए।


बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, सामाजिक जागरूकता अभियान एवं संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। अंत में बैठक को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *