

साहू समाज तहसील जैजैपुर का निर्वाचन हुआ संपन्न, निर्विरोध अध्यक्ष बने नरसिंह साहू ।
संवाददाता संदीप कश्यप|सक्ती – जिले में साहू समाज के पदाधिकारी का निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। बात करें जैजैपुर तहसील की तो यहां निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। जैजैपुर तहसील में नवनिर्वाचित निर्विरोध अध्यक्ष नरसिंह साहू बने है।
इसके बाद सभी पदाधिकारी को साहू समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष नरसिंह साहू ने कहा कि आप लोगों ने मुझे इस पद पर बैठाया है मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि यह बड़ी जिम्मेदारी जो मुझे मिली है मैं उसकी निष्ठा पूर्वक निर्वहन करुंगा और आप सभी के सहयोग से ही समाज को आगे बढ़ाने में काम करूंगा जिस प्रकार से आप लोगों का सहयोग मिला आगे भी इस प्रकार से सहयोग मिलता रहे हम सब मिलकर हमारे समाज को उन्नति की ओर ले जाएंगे । वहीं गौरीलाल साहू तहसील उपाध्यक्ष,राधा साहू तहसील उपाध्यक्ष,जगदीश प्रसाद साहू तहसील संगठन सचिव,भुनेश्वरी साहू तहसील संगठन सचिव तहसील साहू संघ जैजैपुर की निर्विरोध निर्वाचित हुए।जिसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को प्रमाण पत्र 11 जनवरी को वितरण किया जायगा। वही इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में साहू समाज के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।












Leave a Reply