जैजैपुर में  युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

जैजैपुर में  युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न।

संवाददाता संदीप कश्यप |जिला शक्ती /जैजैपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार एवं जिला युवा कांग्रेस जिला सक्ती के कुशल मार्गदर्शन में आज जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
इस बैठक में विशेष रूप से मुख्य रूप से अभिषेक स्वर्णकार प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस ,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रताप चंद्रा जी और जैजैपुर विधानसभा कार्यकारणी युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री सूरज बंजारे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक को संबोधित करते हुए श्री चंद्रा जी ने कहा कि युवा कांग्रेस ही कांग्रेस संगठन की मजबूत नींव है जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के विचारधाराओ को जन-जन तक पहुंचाने क संकल्प लिया गया एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवा कांग्रेस संगठन का विस्तार हेतु भी चर्चा किया गया जिसमें  जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने एवं कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, एवं युवाओं की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। बैठक में जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष  जैजैपुर श्री ओमप्रकाश बर्मन, युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव श्री सतीश महेश, पिंटू चौहान महासचिव युवा कांग्रेस, गोपाल भारद्वाज वरिष्ठ कांग्रेस नेता जैजैपुर विधानसभा,  युवा कांग्रेस जिला सचिव श्री मोहन साहू , केशव केवट, संतोष लहरें, प्रताप सिंह सिदार, मनहरण चंद्रा, भगवान दस महंत, कौशिक चंद्रा , सिद्धार्थ नागेश,लकेश्वर महंत,संतोष लहरे, जयप्रकाश लहरे, घनश्याम चंद्र,धनेश्वर बंजारे,पवन चौहान, केशव केवट, त्रिदेव आदित्य,  आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *