
गरियाबंद पुलिस द्वारा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
गरियाबंद गरियाबंद पुलिस का नशे के विरूद्ध एक विशेष अभियान “नया सवेरा“ के अंतर्गत अवैध शराब बेचने, पिलाने व अन्य नशीली पदार्थों पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय किया गया है। इसी दरमियान दिनांक 07.01.2026 को जरिये मुखबीर सूचना के आधार पर थाना गरियाबंद पुलिस टीम द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध धर पकड़ की कार्रवाई की गई। जिसमें आरोपी देवनाथ भुजिया पिता जैतराम भुजिया उम्र 29 वर्ष सकिन घुटकूनवापारा जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब को लेकर बिक्री करने हेतु क्रिकेट मैदान के बगल कच्ची रास्ता ग्राम घुटकूनवापारा से आते देख पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 10 लीटर वाली सफेद रंग की डिब्बा में भरा हुआ 10 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती राशि 1000 रूपये प्राप्त हुआ। जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी – (1) देवनाथ पिता जैतराम उम्र 29 वर्ष सकिन घुटकूनवापारा जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़।
जप्त सामग्री – प्रकरण में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती राशि 1000 रूपये।













Leave a Reply