छत्तीसगढ़ी म्यूज़िक इंडस्ट्री में मचने वाला है धमाका विक्रांत साहू का नया गीत “नज़र ना लगे” 7 जनवरी को रिलीज

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें



गरियाबंद:_ छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। प्रदेश के लोकप्रिय और उभरते हुए गायक विक्रांत साहू ने बरसात के पहिली मौसम, खोगे चैना, तय मोर रानी राजा मै तोर,  रूप तोर देख के, करवा मैया,शानदार गीतों के बाद एक बार फिर अपने नए रोमांटिक सॉन्ग “नज़र ना लगे” के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करने आ रहे हैं। यह बहुप्रतीक्षित गीत 7 जनवरी को आधिकारिक रूप से vlloger Tabalchi  यूट्यूब चैनल मे रिलीज किया जाएगा। गीत को लेकर सोशल मीडिया और म्यूज़िक इंडस्ट्री में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस गीत की खास बात यह है कि इसमें प्रेम, भावनाएं और मधुर संगीत का शानदार संगम देखने को मिलेगा। “नज़र ना लगे” एक ऐसा गीत है जो प्यार में डूबे हर दिल की कहानी बयां करता है।

तुषार साहू और वीणा साहू की जोड़ी करेंगी कमाल

इस म्यूज़िक वीडियो में मुख्य नायक तुषार साहू और नायिका वीना साहू नजर आएंगे। दोनों की फ्रेश और आकर्षक जोड़ी दर्शकों को एक नई लव स्टोरी का एहसास कराएगी। रोमांटिक सीन, भावनात्मक एक्सप्रेशन और शानदार केमिस्ट्री इस गीत को और भी खास बनाती है।

विक्रांत साहू और गोपिका साहू की आवाज से सजा गीत

गीत को अपनी सुरीली आवाज़ दी है विक्रांत साहू और गोपिका साहू ने। दोनों की जुगलबंदी गीत में जान डाल देती है। वहीं गीत के Lyrics और Composition भी खुद विक्रांत साहू ने किए हैं, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।

म्यूजिक और टेक्निकल टीम भी है मज़बूत

गीत का संगीत, मिक्स और मास्टरिंग का जिम्मा संभाला है अनुभवी म्यूज़िक डायरेक्टर विनोद वर्मा ने, जिन्होंने गीत को एक शानदार और दिल को छू लेने वाला रूप दिया है।

Story: विक्रांत साहू

DOP: मनीष भार्गव

Video: अरुण प्रोडक्शन

Audio Production: म्यूज़िकल विनी स्टूडियो नाइट्स

Makeup: माही नंद

Poster Design: मनीष भार्गव

प्रोड्यूसर तुषार तबलाची का विशेष योगदान

इस पूरे प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस किया है तुषार तबालची ने, जिनकी सोच और मेहनत से यह गीत एक बड़े स्तर पर तैयार हुआ है। उन्होंने बताया कि “नज़र ना लगे” युवाओं के साथ-साथ हर उम्र के संगीत प्रेमियों को पसंद आएगा।

Release date 7 जनवरी
*चैनल- Vlloger Tabalchi*

गीत के पोस्टर और टीज़र को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अब सभी को बेसब्री से इंतजार है 7 जनवरी का, जब यह गीत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा।

“नज़र ना लगे” न सिर्फ एक गीत है, बल्कि एक एहसास है, जो प्यार की मासूमियत और गहराई को खूबसूरती से पेश करता है।

छत्तीसगढ़ी म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक और सुपरहिट जुड़ने जा रहा है तैयार हो जाइए इस म्यूज़िकल सफर के लिए !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *