थाना देवभोग, थाना अमलीपदर एवं थाना पीपरछेड़ी के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते 08 पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुए 08 प्रकरणों में कुल 555 कट्टा (226 कि्ंवटल) कीमती 07 लाख 600 सौ रूपये का अवैध धान को किया गया जप्त।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

थाना देवभोग, थाना अमलीपदर एवं थाना पीपरछेड़ी के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते 08 पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुए 08 प्रकरणों में कुल 555 कट्टा (226 कि्ंवटल) कीमती 07 लाख 600 सौ रूपये का अवैध धान को किया गया जप्त।

गरियाबंद|गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। दिनांक 04-05.01.2026 को मुखबीर से थाना देवभोग को सूचना मिला की 06 वाहनों में उडीसा की ओर से थाना देवभोग क्षेत्र में अवैध धान भर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना तस्दीक पर पुलिस टीम अलग-अलग घटना स्थल रवाना हो कर घटना स्थल से अवैध धान भरा हुआ बोलेरा पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी 08-एस-9498 में 60 कट्टा (24 कि्ंवटल), बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी-19-बीजे-8085 में 60 कट्टा धान (24 कि्ंवटल), बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी 14 एमपी-3954 में 60 कट्टा धान (24 कि्ंवटल), बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी-07 बीजे-6803 में 60 कट्टा धान (24 कि्ंवटल), दो बिना नम्बर प्लेट वाली ट्रेक्टर में 140 कट्टा (56 कि्ंवटल) कुल 380 अवैध धान जप्त। इसी क्रम मे थाना अमलीपदर को मुखबीर से सूचना मिला की उडिसा की ओर से एक बोलेरो पीकअप में अवैध रूप से धान परिवहन कर बिक्री करने के लिए जा रहा है। जिसकी सूचना दतस्दीक हेतु घटना स्थल पर पुलिस टीम रवाना कर ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 04 वीएम-1656 में 80 कट्टा धान प्रत्येक में 45 की भरती कुल (36 कि्ंवटल) बिक्री हेतु परिवहन करते पाया गया। इसी प्रकार थाना प्रभारी पीपरछेड़ी को मुखबीर से सूचना मिला की एक इंट्रा पीकअप वाहन में उडिसा से अवैध धान बिक्री हेतु ग्राम तेन्दुवाय के रास्ते परिवहन कर रहा है। मुखबीर द्वारा बनाये गये घटना स्थल पर पहुच कर अवैध धान से भरा हुआ इंट्रा पीकअप वाहन क्रमांक सीजी-05-एयू-0140 में 95 कट्टा (38 कि्ंवटल) धान अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया। इस प्रकार कुल 08 प्रकरणों में कुल 555 कट्टा (226 कि्ंवटल) धान के साथ 08 चार पहिया वाहन को समक्ष गवाहन के जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।   
इसी प्रकार विगत एक माह, 27 दिवस से लगातार विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 66 प्रकरणों में 7448 कट्टा (3186.25) कि्ंवटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।

जप्तधान-
विगत एक माह, 27 दिवस में कुल 62 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध धान एवं 04 प्रकरणों मे जप्त लावारिस धान के साथ कुल 7448 कट्टा धान कुल 3186.25 कि्ंवटल कुल कीमती 99 लाख 77 हजार 375 रूपये                     

                                                                                                                                                                         दिनांक 04-05/01/2026 की कार्यवाही में जप्त वाहन –
01) बोलेरा पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी 08-एस-9498 में 60 कट्टा धान (थाना देवभोग)
02) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी-19-बीजे-8085 में 60 कट्टा धान (थाना देवभोग)
03) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी 14 एमपी-3954 में 60 कट्टा धान (थाना देवभोग)
04) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी-07 बीजे-6803 में 60 कट्टा (थाना देवभोग)
05) दो बिना नम्बर प्लेट वाली ट्रेक्टर में 140 कट्टा (56 कि्ंवटल) (थाना देवभोग)
06) ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 04 वीएम-1656 में 80 कट्टा धान (थाना अलीपदर)
07) इंट्रा पीकअप वाहन क्रमांक सीजी-05-एयू-0140 में 95 कट्टा धान (थाना पीपरछेड़ी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *