दान-परोपकार के प्रतीक छेरछेरा पर्व पर शुभकामनाओं की गूंज, डायमंड ने दी बधाई

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

राजिम:_ दान और परोपकार का प्रतीक माने जाने वाले छेरछेरा पर्व के पावन अवसर पर क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा राजिम के कोषाध्यक्ष डायमंड साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

युवा नेता डायमंड साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छेरछेरा पर्व हमारी लोक-संस्कृति में त्याग, सहयोग और मानवता की भावना को सुदृढ़ करता है। यह पर्व समाज के हर वर्ग को आपसी भाईचारे, सेवा और परोपकार का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की यह समृद्ध परंपरा नई पीढ़ी को संस्कार, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराती है।

उन्होंने सभी से इस पर्व को सादगी, आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना ही छेरछेरा की सच्ची भावना है।

छेरछेरा पर्व पर शुभकामनाओं के आदान-प्रदान से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *