गरियाबंद पुलिस द्वारा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

गरियाबंद पुलिस द्वारा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

गरियाबंद |गरियाबंद पुलिस का नशे के विरूद्ध एक विशेष अभियान “नया सवेरा“ के अंतर्गत अवैध शराब बेचने, पिलाने व अन्य नशीली पदार्थों पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय किया गया है। इसी दरमियान दिनांक 01.01.2026 को जरिये मुखबीर के आधार पर थाना गरियाबंद पुलिस टीम द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध धर पकड़ की कार्रवाई की गई। जिसमें आरोपी लीलाराम ध्रुव पिता दर्शन राम ध्रुव उम्र 38 वर्ष सकिन ग्राम मालगांव जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 10 लीटर वाली सफेद रंग की जर्किन में भरा हुआ 10 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी – (1) लीलाराम ध्रुव पिता दर्शन राम ध्रुव उम्र 38 वर्ष सकिन ग्राम मालगांव जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़।

जप्त सामग्री – प्रकरण में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *