गरियाबंद जिले के देवभोग के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते 02 अलग-अलग कार्यवाही करते हुए 02 प्रकरणों में कुल 103 कट्टा (41.3 कि्ंवटल) कीमती 01 लाख 27 हजार 720 सौ रूपये का अवैध धान को किया गया जप्त।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

गरियाबंद जिले के देवभोग के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते 02 अलग-अलग कार्यवाही करते हुए 02 प्रकरणों में कुल 103 कट्टा (41.3 कि्ंवटल) कीमती 01 लाख 27 हजार 720 सौ रूपये का अवैध धान को किया गया जप्त।

गरियाबंद- गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। दिनांक 30.12.2025 को मुखबीर से थाना देवभोग को सूचना मिला की दो वाहनों में उडीसा की ओर से थाना देवभोग क्षेत्र में अवैध धान भर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना तस्दीक पर पुलिस टीम रवाना हो कर घटना स्थल से अवैध धान भरा हुआ बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी.32-जेड-0820 में 100 कट्टा एवं बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी04-जेसी-4922 में 43 कट्टा धान कुल 103 कट्टा (41.2 कि्ंवटल) अवैध धान बिक्री हेतु परिवहन करते पाया गया। उक्त अवैध धान को समक्ष गवाहन के जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।   
इसी प्रकार विगत एक माह, 21 दिवस से लगातार विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 50 प्रकरणों में 5263 कट्टा 2305.5 कि्ंवटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।

जप्तधान -विगत एक माह, 21 दिवस में कुल 46 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध धान एवं 04 प्रकरणों मे जप्त लावारिस धान के साथ कुल 5260 कट्टा धान कुल 2305.5 कि्ंवटल कुल कीमती 71 लाख 47 हजार 050 रूपये

दिनांक 30/12/2025 की कार्यवाही में जप्त वाहन- 02) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी.32-जेड-0820  (100 कट्टा)
03) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी04-जेसी-4922 (43 कट्टा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *