
मोदी सरकार कर रही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान – धनेंद्र साहू।
मैनपुर में स्थापना दिवस पर कांग्रेस के झंडा फहराने के बाद भाजपा सरकार के खिलाफ जंगी धरना प्रदर्शन।
गरियाबंद – गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर में आज रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया और कांग्रेस की स्थापना दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छायाचित्र की पूजा अर्चना कर कांग्रेस की झंडा फहराया गया, तथा वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शाल श्रीफल के साथ सम्मान किया गया, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू भी पहुंचे हुए थे, कार्यक्रम में बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे,
भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया
मैनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदले जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने आरोप लगाया कि भाजपा और मोदी सरकार लगातार महात्मा गांधी के नाम पर हमला कर रही है उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने महात्मा गांधी के रामराज्य और ग्राम स्वरोजगार के सपनों को पूरा करने के लिए मनरेगा कानून बनाया था, जो गरीबों और मजदूरों को रोजगार देने में सफल रहा।श्री साहू ने भाजपा सरकार पर मनरेगा में बदलाव को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विरासत को मिटाने की सोची-समझी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा की मूल अवधारणा बदलकर गरीबों और मजदूरों का हक छीना है। यह सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर मजदूरों के खिलाफ मनरेगा में संशोधन कर ठेकेदारी प्रथा लागू करना चाहती है।
बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि मोदी सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों के भारत को खत्म करना चाहती है और नए कानून से गांवों का विकास रुक जाएगा। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ प्रदेश में जब से विष्णु देव की सरकार बनी है गांव गरीब किसान मजदूर आम जनता सभी लोग परेशान हो गए हैं प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है,
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, निहाल नेताम, डोमार साहू, जाकिर रजा, थानु पटेल, तनवीर राजपूत, शाहिद मेमन,लिकेश पटेल एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे,













Leave a Reply