गरियाबंद के थाना देवभोग, अमलीपदर, छुरा के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते  तीन अलग अलग प्रकरण 04 प्रकरणों में कुल 290 कट्टा (119.5 कि्ंवटल) कीमती 03 लाख 70 हजार 450 सौ रूपये का अवैध धान को किया गया जप्त।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

गरियाबंद के थाना देवभोग, अमलीपदर, छुरा के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते  तीन अलग अलग प्रकरण 04 प्रकरणों में कुल 290 कट्टा (119.5 कि्ंवटल) कीमती 03 लाख 70 हजार 450 सौ रूपये का अवैध धान को किया गया जप्त।

गरियाबंद- गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। दिनांक 26-27.12.2025 को मुखबीर से थाना देवभोग को को सूचना मिला की उडीसा की ओर से थाना देवभोग क्षेत्र में अवैध धान भर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना तस्दीक पर पुलिस टीम रवाना हो कर घटना स्थल से अवैध धान भरा हुआ 02 बोलेरो पीकअप वाहन क्रमषः क्रमांक सीजी.04-पीएल-0232 में 90 कट्टा एवं लीलैंड वाहन क्रमांक ओ.डी.08-जे-5631 में 60 कट्टा धान कुल 150 कट्टा (60 कि्ंवटल) अवैध धान बिक्री हेतु परिवहन करते पाया गया। इसी क्रम में थाना अमलीपदर को मुखबीर से सूचना मिला की एक बोलेरो वाहन से उडीसा से थाना अमलीपदर क्षेत्र में अवैध धान परिवहन करते बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना तस्दीक पर थाना से स्टाफ रवान हो कर मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पहुच कर एक बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी.23 एम-4972 को रोक कर तलाषी लेने पर 70 कट्टा अवैध धान प्रत्येक में 45 किलो ग्र्राम का भर्ती होना पाया गया। इसी क्रम में थाना छुरा को मुखबीर से सूचना मिला की उडीसा से अवैध धान परिवहन करते बिक्री करने के लिए थाना छुरा क्षेत्र जा रहा है। मुखबीर द्वारा बताए गये सूचना के आधार पर थाना छुरा से हमराह स्टाफ के घटना स्थल रवाना हुआ है। जहां वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी-22 एम-4140 को रोकर कर तलाषी लेने पर 70 कट्टा अवैध धान परिवहन करते पाये गया। थाना देवभोग, अमलीपदर, छुरा के द्वारा पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुए। कुल कुल 290 कट्टा (119.5) उक्त अवैध धान को समक्ष गवाहन के जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।   
इसी प्रकार विगत एक माह, 18 दिवस से लगातार विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर, थाना छुरा के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 45 प्रकरणों में 4952 कट्टा 2176.3 कि्ंवटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।

जप्तधान – विगत एक माह, 18 दिवस में कुल 41 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध धान एवं 04 प्रकरणों मे जप्त लावारिस धान के साथ कुल 4952 कट्टा धान कुल 2176.3 कि्ंवटल कुल कीमती 66 लाख 50 हजार 740 रूपये।

दिनांक 26-27/12/2025 की कार्यवाही में जप्त वाहन-

01) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी.22-एम-4140  (70 कट्टा)
02) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी.23-एम-4972  (70 कट्टा)
03) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सीजी.04-पीएल-0232 (90 कट्टा)
04) लीलैंड वाहन क्रमांक ओ.डी.08-जे-5631 (60 कट्टा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *