
गरियाबंद में वर्दी का नशा: आबकारी आरक्षक पर पत्रकार से बदसलूकी और मोबाइल छीने जाने का आरोप।
गरियाबंद |गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम कसेरीडीह में आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान पत्रकार से बदसलूकी का मामला सामने आया है। अवैध शराब पर छापेमारी की सूचना पर पहुंचे पत्रकार जब फोटो-वीडियो बना रहे थे, तभी आबकारी आरक्षक पीतांबर चौधरी ने कथित तौर पर मोबाइल छीन लिया और अभद्र व्यवहार किया।
आरोप है कि आरक्षक नशे की हालत में था और पत्रकार को कवरेज से रोका गया। जब जब्त शराब की जानकारी मांगी गई तो जिम्मेदार अधिकारी बिना जवाब दिए वाहन लेकर मौके से रवाना हो गए।
घटना की सूचना नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर और एसडीओपी निशा सिन्हा को दी गई, जिन्होंने जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पांडुका थाना प्रभारी ने वाहन की जांच की बात कही है।
इस घटना ने जिले में पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।













Leave a Reply