
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में मुखबिर के माध्यम से थाना देवभोग को सूचना मिला की तुआसमाल गोहरापदर छोटी गुड़ी के पास अवैध रूप से लावारिस धान बिक्री हेतु रखा है,60 कट्टा प्रत्येक में 40 किलो ग्राम की भरती कुल (24 क्विंटल) कीमती 74 हजार 400 रूपये का अवैध धान को लावारिस हालत में बरामद।
गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। आज दिनांक 06.12.2025 को मुखबीर द्वारा थाना देवभोग को सूचना मिला की तुआसमाल गोहरापदर छोटी गुड़ी के पास अवैध रूप से लावारिस धान बिक्री हेतु रखा है। जिसकी सूचना तस्दीक पर थाना देवभोग से पुलिस स्टाफ रवाना कर घटना स्थल पहुच कर आस-पास सर्च करने पर 60 कट्टा प्रत्येक में 40 किलो ग्राम की भरती कुल (24 क्विंटल) कीमती 74 हजार 400 रूपये का अवैध धान को लावारिस हालत में बरामद करने के बाद समक्ष गवाहन के पुलिस द्वारा जप्त कर संबंधित विभा को सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार विगत 27 दिनों से विषेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 26 प्रकरणों में 2046 कट्टा 818.4 क्विंटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेष नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।
जप्तधान –
विगत 27 दिवस में कुल 22 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध धान एवं 04 प्रकरणों मे जप्त लावारिस धान के साथ कुल 2046 कट्टा धान कुल 818.4 कि्ंवटल कुल कीमती 25 लाख 35 हजार 40 हजार रूपये।
आज के कार्यवाही में जप्त वाहन-
01) लावारिस अवैध धान 60 कट्टा (24 कि्ंवटल)












Leave a Reply