गरियाबंद देवभोग:_ कांग्रेस पार्टी के नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष सुकचंद बेसरा का प्रथम आगमन रविवार को गोहरापदर में हुआ, जहां उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक बाजे–गाजे के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया।
मां कली मंदिर में की पूजा अर्चना
गोहरापदर पहुंचते ही सुकचंद बेसरा सीधे चलना डोंगरी स्थित मां काली माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र और संगठन की उन्नति की कामना की। पूजा के पश्चात वे गोहरापदर बस स्टॉप पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया और जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दीं।
विभिन्न वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि तपेश्वर ठाकुर, सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष मेघराज बघेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता गजेन्द्र सिन्हा, रामानुज नेताम, पुरुषोत्तम सोम, टंकेश्वर, अल्तमस खान, निलाधर साहू, धर्मेंद्र बघेल, राजेश जगत, पारेश्वर नेताम, प्यारेलाल मरकाम, सुधीर साहू, सुभाष यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गोहरापदर में स्वागत के बाद सभी कार्यकर्ता बेसरा जी के साथ देवभोग के लिए रवाना हुए।
—
देवभोग में भी हुआ जोरदार स्वागत
देवभोग पहुंचते ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, कांग्रेस प्रदेश सचिव उमेश डोंगरे, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष सतीश साहू, कांग्रेस पार्टी विधानसभा उपाध्यक्ष निराकार डोंगरे, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी, ब्लॉक महामंत्री अरुण सोनवानी, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुंदर कश्यप, संगठन मंत्री दुर्गा चरण अवस्थी, किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष अनामो बघेल,
NSUI प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छायासंत बीसी, NSUI सदस्य विश्वकांत सिंदूर, यशवंत सोनी, भागवत बघेल, देवा दुर्गा, अक्षय मरकाम, निखिल रावत, उमेश, मुन्ना, नवीन मांझी, नेपाल सोरी, मानसिंग, योगेंद्र मांझी, धर्मेंद्र मांझी, चैनसिंग मांझी, छतरसिंग मांझी, देवेंद्र बीसी, प्रेम बीसी, पंकज बीसी, देवाशीष शेट्टी, टीकेराम यादव, जितेंद्र यादव, टंकेश्वर मांझी, वाशु मांझी, समीर मांझी, रुद्र मांझी, शेषनारायण, गजानंद मांझी, पंकज, वेणुधर पांडेय, दीपक सिन्हा, टिकेंद्र यादव, अंकित सोनी, चुम्मन पात्र, गिरीश बघेल, भीम सागर, भीष्मकुमार नागेश, बंशी नागेश, हर्ष, मो. अयान, तोषण, गिरधारी यादव, लोकेश बघेल तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष बेसरा का भव्य स्वागत किया।
—
रेस्ट हाउस में रणनीति को लेकर हुई बैठक
देवभोग रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष सुकचंद बेसरा ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर क्षेत्रीय संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी समय की राजनीतिक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामूहिकता, अनुशासन और मजबूत जमीनी नेटवर्क तैयार करने का आह्वान किया।
—
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
बेसरा की नियुक्ति के बाद क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। विशाल स्वागत कार्यक्रमों ने संगठन के मजबूत संदेश को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम में शामिल सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।












Leave a Reply