गरियाबंद:_ गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
आज दिनांक 02.12.2025 को मुखबीर द्वारा थाना अमलीपदर को सूचना मिला की उड़िसा प्रांत सरगीपानी से अवैध रूप से धान बिक्री हेतु परिवहन हेतु ग्राम बीजापदर, कुमहिमाल जंगल के रास्ते ले जा रहे है। जिसकी सूचना तस्दीक पर थाना से पुलिस स्टाफ रवाना कर चेक पोस्ट में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान 60 कट्टा प्रत्येक में 45 किलो ग्राम की भरती कुल (27 क्विंटल) कीमती 83 हजार 700 रूपये का अवैध धान परिवहन करते बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी.24-जे-4141 को थाना अमलीपदर के द्वारा जप्त किया गया।
इसी प्रकार विगत 22 दिनों से विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 25 प्रकरणों में 1986 कट्टा 797.4 क्विंटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।
जप्त धान
विगत 22 दिवस में कुल 22 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध धान एवं 03 प्रकरणों मे जप्त लावारिस धान के साथ कुल 1986 कट्टा धान कुल 797.4 कि्ंवटल कुल कीमती 24 लाख 71 हजार 940 हजार रूपये
कार्यवाही में बुलेरो पिकअप जप्त
01) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी.24-जे-4141












Leave a Reply