
अब तक धान की अवैध परिवहन एवं बिक्री का 746.4 कि्ंवटल कीमती 23 लाख 13 हजार 840 रूपये का धान जप्त।
गरियाबंद:गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। आज दिनांक 30.11.2025 को मुखबीर द्वारा थाना देवभोग को सूचना मिला की उड़िसा प्रांत से लाया हुआ अवैध धान लावारिश हालत में पड़ा मिला। जिसकी सूचना तस्दीक पर थाना से पुलिस स्टाफ रवाना कर लावारिश हालत में 80 कट्टा कुल (32 क्विंटल) कीमती 99 हजार 200 रूपये का अवैध धान को जप्त किया गया। इसी प्रकार विगत 21 दिनों से विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 23 प्रकरणों में 1866 कट्टा 746.4 क्विंटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।
जप्तधान –
विगत 21 दिवस में कुल 22 चार पहिया वाहनों में 1866 कट्टा धान कुल 746.4 कि्ंवटल कुल कीमती 23 लाख 13
840 हजार रूपये।












Leave a Reply