अब तक धान की अवैध परिवहन एवं बिक्री में 714.4 कि्ंवटल कीमती 22 लाख 14 हजार रूपये का धान जप्त।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

•अब तक धान की अवैध परिवहन एवं बिक्री में 714.4 कि्ंवटल कीमती 22 लाख 14 हजार रूपये का धान जप्त।

अमलीपदर– गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। आज दिनांक 29.11.2025 को मुखबीर द्वारा थाना अमलीपदर को सूचना मिला की उड़िसा प्रांत से अवैध रूप से धान बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है। जिसकी सूचना तस्दीक पर थाना से पुलिस स्टाफ रवाना कर चेक पोस्ट में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान 611 कट्टा कुल (244.4 क्विंटल) कीमती 07 लाख 57 हजार 640 रूपये का अवैध धान परिवहन करते ट्रक क्रमांक सी.जी. 04 जे.डी. 0761 को थाना अमलीदर के द्वारा जप्त किया गया। इसी प्रकार विगत 20 दिनों से विषेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 22 प्रकरणों में 1786 कट्टा 714.4 क्विंटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेष नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।

जप्तधान
विगत 20 दिवस में कुल 22 चार पहिया वाहनों में 1786 कट्टा धान कुल 714.4 कि्ंवटल कुल कीमती 22 लाख 14
640 हजार रूपये।
आज के कार्यवाही में जप्त वाहन-
01) ट्रक क्रमांक सी.जी. 04 जे.डी. 0761

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *