युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई जिला सुरजपुर ने किया बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई जिला सुरजपुर ने किया बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।

रिपोर्टर – विकाश कुमार गुप्ता,सूरजपुर |सूरजपुर- बांग्लादेश में अल्पसंख्यक एवं हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र यादव एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर इस मामले में विदेश नीति पर मोदी सरकार की विफलता को लेकर ज्ञापन सौंपा गया युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह से पदयात्रा करते हुए अग्रसेन चौक में पुतला दहन किया गया साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया बताया गया कि बांग्लादेश में लगातार हिन्दुओं एवं अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे है एवं उनकी हत्या की जा रही है।

युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने किया बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन एवं देश के प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन

बांग्लादेश के साथ-साथ अन्य देशों में भी लगातार हिन्दू विरोधी घटनाएं हो रहे है और इस पर प्रधानमंत्री की चुप्पी समझ नहीं आ रही है बांग्लादेश के कट्टरपंथी संगठन जमाती इस्लामी पर रोक के मामले हो या अन्य हिन्दू विरोधी मामले में भारत सरकार का विदेश विभाग एवं खुफिया तंत्र अनुमान लगाने में विफल साबित हो रहा है बताया गया कि लगातार हो रहे घटनाएं चिंताजनक है धर्म एवं राजनीति के आधार पर दुनिया के किसी भी हिस्से में हिंसा अस्वीकार है ऐसी घटनाएं होने के बाद भी भारत सरकार बांग्लादेश को मजबूत संदेश देने में विफल रही है कार्यकर्ताओं ने पत्र के माध्यम से सरकार को इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के तरह दृढ़ता दिखलाते हुए स्पष्ट सैद्धांतिक प्रतिक्रिया देने का कदम उठाने की मांग की गई है और बताया गया कि सरकार अगर ठोस कदम उठाती है तो कांग्रेस पार्टी साथ देगी।

युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने किया बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन एवं देश के प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री सशी सिंह , पुर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, विकाश गुप्ता,मनोज अग्रवाल, हेमेंद्र गुप्ता, नीरज तायल, विष्णु कसेरा, अविनाश यादव, नैतिक अग्रवाल, अनुराग डालमिया, सूरज गुप्ता, सूरज अवस्थी, बंटी सिंह, मोहसिन रजा, प्रशांत साहू, लिवनेश सिंह, राजेश साहू, रूद्र प्रताप सिंह, शाहरुख खान, युवध सिंह, मधु साहू, दिलीप सोनी, लक्ष्मण राजवाड़े, हरी साहू, नितेश साहू, शिवम साहू, हैदर अली, आशीष साहू, यश दास, पीयूष कुशवाहा, कलकत्ता राजवाड़े, सोमु खान, अजय सिंह, उत्तम यादव, अखिलेश सिंह, सावित्री शर्मा, संगीता राजवाड़े, तनवीर, राम सिंह, त्रिलोचन प्रसाद, अज्जू अंसारी, तनवीर, आशीष सिंह, वारिश खान, कृष्णा तिवारी, दया राजवाड़े, भोला प्रसाद राजवाड़े, अमोली नंद, कृष्ण बिहारी साहू, शिव राजवाड़े, देव राजवाड़े, हरवंश राजवाड़े, धर्मेन्द्र साहू, पुनीत विश्वकर्मा, विनय चौधरी, बाबू दुबे, मोना खान, रामचन्द्र राजवाड़े, अदनान सिद्दीकी, शनि जायसवाल, सुमंत राजवाड़े, विवेक सिंह, विनय पावले, राजकुमार देवांगन, नित्यानंद पाठक, खेलन सिंह , राम गुप्ता, सुरेंद्र राजवाड़े, घनश्याम, प्रकाश, श्रवण कुमार, रवि महंत, सुमीत, विनय दुबे एवं अन्य  कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *