

रेंज स्तरीय ‘‘ऑपरेशन निश्चय’’ के तहत गरियाबंद पुलिस द्वारा 09.00 किलो ग्राम के अवैध गांजा मादक पदार्थ के साथ तस्करो को किया गया गिरफ्तार।
4 लाख 45 हजार रूपये का अवैध गांजा के साथ एक स्विफ्ट कार कीमती 2,00,000/-रूपये कुल जुमला राशि 6,45,000/-रूपये की सम्पत्ति को किया गया जप्त।
गरियाबंद|”ऑपरेशन निश्चय’’ के अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, रायपुर श्री अमरेश मिश्रा के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में रेंज स्तर पर ऑपरेशन निश्चय चलाया जा रहा है। जिसके परिपालन में समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध गांजा, हीरा के साथ वन्य जीवों के तस्करी पर रोकथाम एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तरतम्य में दिनांक 01.01.2026 को थाना प्रभारी फिंगेश्वर को मुखबीर की सूचना पर दो व्यक्ति एक चार पहिया वाहन स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 04 एच एस 5978महासमुंद रोड से होकर फिंगेश्वर की ओर आ रहे है कि सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा टीम तैयार कर थाना फिंगेश्वर गेट के सामने नाकाबंदी कर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों को रोक कर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये निशानदेही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार महासमुंद रोड से फिंगेश्वर की ओर आते हुए दिखे। जिसे वाहन चेकिंग में लगे पुलिस टीम द्वारा संदेही स्विफ्ट कार को रोक कर पुछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम मिथुन नेताम पिता करण सिंह नेताम उम्र 36 वर्ष व कार में बैठे दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम योगेश कुमार ठाकुर पिता दिनेश कुमार उम्र 31 वर्ष जाति गोंड साकिन उसलापुर वार्ड नं. 15 थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा (छ.ग.) का होना बताया गया। संदेहियों व कार की तलाशी के दौरान पीछे डिग्गी में रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर हरा रंग के झिल्ली में रखा हुआ 09 पैकेट गांजा मादक पदार्थ बरामद किया गया। उक्त अवैध गांजा मादक पदार्थ को समक्ष गवान के तौल करवाने पर 09 किलो ग्राम होना पाया गया। उक्त गांजा की कीमती 4 लाख 45 हजार रूपये व घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक सीजी 04 एच एस 5978 कीमती 02 लाख रूपये कुल जुमला कीमती 06 लाख 45 हजार रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट का पाये जाने से थाना फिंगेश्वर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी मिथन नेताम एवं योगेश कुमार ठाकुर को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम-*
01) मिथुन नेताम पिता करण सिंह नेताम उम्र 36 वर्ष।
02) योगेश कुमार ठाकुर पिता दिनेश कुमार उम्र 31 वर्ष जाति गोंड साकिन उसलापुर वार्ड नं. 15 थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा (छ.ग.)
*जप्त सामग्री-* 09 किलो ग्राम गांजा की कीमती 04 लाख 45 हजार रूपये व घटना में प्रयुक्त कार स्विफ्ट क्रमांक सीजी 04 एच एस 5978 कीमती 02 लाख रूपये कुल जुमला कीमती 06 लाख 45 हजार रूपये।













Leave a Reply