
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मैनपुर के राजापड़ाव गौरगांव क्षेत्र के लगभग 10000 ग्रामीण सुबह 7:00 बजे से नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर देवभोग गरियाबंद नेशनल हाईवे मार्ग में बैठकर चक्काजाम कर दिए हैं जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ दस किलोमीटर तक वाहनों की लंबी काफिला लग गई है। ओड़ीसा से लेकर रायपुर तक के यात्री परेशान हो रहे हैं।
दूसरी ओर चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों का कहना है जब तक उनकी मांग पूरा नहीं होगा तब तक वह सड़क से नहीं हटेंगे राशन पानी लेकर चक्काजाम के लिए बैठे ग्रामीण लगातार शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। स्थानीय अफसर एसडीएम एवं एसडीओपी तथा बिजली विभाग के अधिकारियों ने आंदोलन कर रहे ग्रामीणों को समझने की कोशिश किया लेकिन इसका ग्रामीण पर कोई असर नहीं पड़ा ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे क्षेत्र के वरिष्ठ आदिवासी नेता जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, लोकेश्वरी नेताम पूरन मेश्राम, एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बताया जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा चक्काजाम जारी रहेगा। पिछले 6 घंटे से भी ज्यादा समय हो गया है चक्काजाम जारी है।












Leave a Reply