•लगातार मीडिया के दबाव में अंतत आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गिरफ्तार ।
•जिले की साइबर पुलिस को बड़ी सफलता आत्म हत्या के लिये प्रताड़ित करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।
•आरोपी अपने साथी के साथ देता था मृतक को जान से मारने की धमकी,मृतक को पैसे के लिए किया जाता परेशान ।

हेमंत वर्मा संवाददाता,राजनांदगांव|राजनांदगांव संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.12.25 को मृतक अमित भौमिक के अपने मकान के कमरा मे फांसी लगाकर आत्म हत्या करने की प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी चिखली मे मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही मे लिया गया जांच दौरान परिजनो के कथन, संकलित साक्ष्य एवं पीएम रिपेार्ट पर से अपराध धारा 108,3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया तथा प्रताड़ित करने वाले आरोपीगण फरार होने एवं प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन(भापुसे) के पर्यवेक्षण में सायबर सेल की टीम गठित कर फरार आरोपियो की पता तलाश किया जा रहा था अरोपियो की छिपने के संभावित स्थानो मे लगातार दबिश दिया जा रहा था कि पता तलाश दौरान दिनांक 19.01.26 को आरोपी अमीन कुरैशी के लखोली स्थित ग्राउण्ड मे छिपे होने की सूचना पर तत्काल दबिश देकर आरोपी अमीन कुरैशी को लखोली स्कुल ग्राउण्ड से पकड़कर, अभिरक्षा मे लेकर पुलिस चौकी चिखली लाकर पुछताछ करने पर आरोपी अमीन कुरैशी पिता अकरम कुरैशी उम्र 30 साल साकिन लखोली वार्ड नं. 32 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ.ग. द्वारा अपने महिला साथी किंजल ठावरे के साथ मिलकर अपराध गठित करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 20.01.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । आरोपिया किंजल ठावरे की पता तलाश जारी है।
आरोपी– अमीन कुरैशी पिता अकरम कुरैशी उम्र 30 साल साकिन लखोली वार्ड नं. 32 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ.ग.












Leave a Reply