गरियाबंद पुलिस द्वारा 6.120  देशी प्लेन एवं मसाला शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

गरियाबंद पुलिस द्वारा 6.120  देशी प्लेन एवं मसाला शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

उजल राम सिन्हा|गरियाबंद | गरियाबंद पुलिस का नशे के विरूद्ध एक विशेष अभियान “नया सवेरा“ के अंतर्गत अवैध शराब बेचने, पिलाने व अन्य नशीली पदार्थों पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय किया गया है। इसी दरमियान दिनांक 08.01.2026 को जरिये मुखबीर सूचना के आधार पर थाना गरियाबंद पुलिस टीम द्वारा अवैध प्लेन – देशी शराब के विरुद्ध धर पकड़ की कार्रवाई की गई। जिसमें आरोप संतु ढीढी पिता स्व. घनेलु ढीढी उम्र 54 वर्ष सकिन कुंडल थाना छुरा जिला गरियाबंद छ.ग. द्वारा अवैध रूप से प्लेन व मसाला देशी मंदिरा शराब को लेकर बिक्री करने हेतु सफेद काले रंग की पुरानी स्कूटी में परिवहन करते हुवे पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 17 नग प्लेन एवं 17 नग मसाला देशी मंदिरा शराब कुल 6.120 लीटर वाली सफेद कीमती 3060 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन सफेद काले रंग की स्कूटी CG 23 3953 कीमती 15,000 रूपये कुल जुमला राशि 18,060 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी -(1)  संतु ढीढी पिता स्व. घनेलु ढीढी उम्र 54 वर्ष सकिन कुंडल थाना छुरा जिला गरियाबंद छ.ग.।

जप्त सामग्री – प्रकरण में 6.120 लीटर प्लेन एवं मसाला देशी मंदिरा शराब कीमती 3060 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन सफेद काले रंग की स्कूटी CG 23 3953 कीमती 15,000 रूपये कुल जुमला राशि 18,060 रूपये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *