गरियाबंद पुलिस द्वारा 08 लीटर हाथ भट्टी से बना हुआ कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

गरियाबंद पुलिस द्वारा 08 लीटर हाथ भट्टी से बना हुआ कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

गरियाबंद|”नया सवेरा” अभियान अंतर्गत गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब गांजा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर प्रतिबंध करवाने के निर्देश दिए थे । जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय  किए थे। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17/01/2026 को  थाना पाण्डुका को मुखबिर से सूचना मिली की  ग्राम टोईयामुड़ा में एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबिर के द्वारा बताए सूचना के आधार पर घटना स्थल थाना से पुलिस स्टाफ भेज कर समक्ष गवाहन के
रेड कार्यवाही किया गया। जो ग्राम टोईयामुड़ा में आरोपी भोजराम कमार पिता स्व० फुलेल राम कमार उम्र 26 साल साकिन ग्राम टोईयामुड़ा  के कब्जे से  हाथ भट्टी से बना हुआ कच्ची महुआ शराब कुल 08 लीटर कीमती 1600 रूपये को समक्ष गवाहन के बरामद कर मौके पर विधिवत कार्यवाही कर जप्त किया गया। आरोपी भोजराम कमार का कृत्य अपराध धारा 34(2) छ0ग० आबकारी अधिनियम का घटित करना पाये जाने आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी भोजराम कमार पिता स्व० फुलेल राम कमार उम्र 26 साल साकिन ग्राम टोईयामुड़ा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

•गिरफ्तार आरोपी-
भोजराम कमार पिता स्व० फुलेल राम कमार उम्र 26 साल साकिन ग्राम टोईयामुड़ा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद (छ०ग०)

•जप्त सामग्री
हाथ भट्टी से बना हुआ कच्ची महुआ शराब कुल 08 लीटर कीमती 1600 रूपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *