सीआईटी साइंस एण्ड कॉमर्स महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने किया फील्ड विजिट

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें



अभनपुर :_ सीआईटी महाविद्यालय के Nep-2020 स्नातक में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार 9 फरवरी 2026 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में स्किल एनहैंसमेंट कोर्स( एसईसी )के अंतर्गत पाठ्यक्रम से संबंधित फील्ड विजिट आयोजित किया गया यह विजिट विज्ञान विभाग के सहायक अध्यापक श्री चेमन लाल एवं श्री डिकेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस फील्ड विजिट का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कक्षा में पढ़ाया गया बागवानी एवं फूलों की खेती का व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना तथा पाठ्यक्रम ज्ञान को वास्तविक जीवन के अनुभव से जोड़ना था ।

विजिट के दौरान छात्र-छात्राओं ने मशरूम अनुसंधान प्रयोगशाला में अलग अलग मशरूम बनाने की विधि के बारे में समझा तथा फ्लॉवर डेकोरेशन एवं फूलों की खेती का अवलोकन किया ।इस विजिट के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम को सरल एवं रोचक तरीके से समझने का अवसर मिलाl फील्ड विजिट में महाविद्यालय के विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री केशव राम देवांगन, श्री देवानंद चक्रधारी, श्री मुकेश साहू ,मिस पिंकी जोशी, श्री नूतन साहू एवं वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक श्रीमती अस्मिता साहू,श्री आलोक अग्रवाल तथा कला विभाग के सहायक प्राध्यापक मिस सरोज साहू उपस्थित रहे ।विजिट अत्यंत सफल ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *