शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर के सात दिवसीय विशेष शिविर,आज दिनांक 30-01-26 को शुभारंभ किया गया – नशामुक्त समाज के लिए युवा।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर के सात दिवसीय विशेष शिविर,आज दिनांक 30-01-26 को शुभारंभ किया गया – नशामुक्त समाज के लिए युवा।

गरियाबंद| शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर, जिला गरियाबंद के राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) इकाई द्वारा “नशामुक्त समाज के लिए युवा” विषय पर सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 29 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 तक ग्राम डुमाघाट, पोस्ट–काण्डसर, तहसील अमलीपदर, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है।


इस विशेष शिविर का उद्देश्य युवाओं के माध्यम से नशामुक्त समाज का निर्माण, सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सुरक्षा एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना है। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम सर्वेक्षण, श्रमदान, स्वच्छता अभियान, योग, प्रभात फेरी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।


उद्घाटन समारोह 30 जनवरी को
शिविर का उद्घाटन समारोह शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अभिराम ध्रुव (जनपद सदस्य) उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. टी. एस. सोनवानी, प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर करेंगे।
विशेष अतिथियों में श्री यशवंत मरकाम (सरपंच), श्री तानसिंह माझी (जनभागीदारी अध्यक्ष), श्री नूरतन यादव (उपसरपंच), श्री जीवन लाल नायक (प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला डुमाघाट) सहित ग्राम पंचायत डुमाघाट के समस्त पंचगण उपस्थित रहेंगे।
विविध विषयों पर बौद्धिक परिचर्चा
शिविर के दौरान नशे के दुष्प्रभाव, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध, स्वास्थ्य परीक्षण, शिक्षा के माध्यम से नशा मुक्ति एवं संस्कार निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बौद्धिक परिचर्चाएं आयोजित की जाएंगी।
इन सत्रों में श्री सुशील भोई (तहसीलदार अमलीपदर), पुलिस अधिकारी थाना इन्दागांव, श्री जितेन्द्र कुमार विजयवार (थाना प्रभारी), डॉ. इन्द्रजितेन्द्र भारद्वाज (प्रभारी CHC अमलीपदर), श्री केशरी सोनवानी (संकुल प्राचार्य डुमाघाट) जैसे विशेषज्ञ वक्ता अपने विचार रखेंगे।
समापन समारोह 4 फरवरी को
शिविर का समापन समारोह बुधवार 04 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
समापन समारोह में श्री यशवंत मरकाम (सरपंच) मुख्य अतिथि, जबकि श्री अभिराम ध्रुव (जनपद सदस्य) अध्यक्षता करेंगे।
दैनिक गतिविधियाँ
शिविर के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः योग शिविर एवं प्रभात फेरी, पूर्वाह्न श्रमदान अभियान, अपराह्न बौद्धिक परिचर्चा, सायंकाल देशी खेलकूद तथा रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी श्री सनत कुमार, कार्यक्रम अधिकारी (रा.से.यो.), श्री फाल्गुन सिंह नागेश, सहायक कार्यक्रम अधिकारी एवं डॉ. टी. एस. सोनवानी, प्राचार्य द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *