दरी आश्रम में राम कथा में  वरिष्ठ पत्रकार हेमंत वर्मा सम्मानित।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

दरी आश्रम में राम कथा में  वरिष्ठ पत्रकार हेमंत वर्मा सम्मानित।


राजनांदगांव |राजनांदगांव शिवनाथ नदी के तट पर स्थित दरीआश्रम में इन दिनों  रामकथा का सुमधुर आयोजन किया जा रहा है इस दरमियान धार्मिक कथा के प्रचार प्रसार एवं विभिन्न समाचार के माध्यम से लोगों की समस्या हल करने वाले वरिष्ठ पत्रकार  आईंरा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा को उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए दरीआश्रम के संचालक संत त्रिलोचन ब्रह्मचारी ने हेमंत वर्मा का सम्मान किया ।

उन्हें श्रीफल एवं साल भेंटकर सम्मानित किया गौरतलब है की हेमंत वर्मा अपनी बेबाक लेखनी के लिए जाने जाते हैं उनकी लेख  हेमंत वर्मा की कलम से बेहद फेमस कालम है इसी तरह उनके द्वारा समसामयिक घटनाओं पर प्रकाश डालने वाली पति पत्नी वाला आर्टिकल भी बेहद लोकप्रिय है श्री हेमंत वर्मा के सम्मानित होने पर उनके ईष्ट मित्रों ने एवं आईंरा पत्रकार संगठन के सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *