राजिम ब्रेकिंग: दिल दहला देने वाली वारदातः सड़क किनारे युवक की बेरहमी से कुचली लाश मिली, हत्या या हिट एंड रन की गुत्थी उलझी

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

गरियाबंद :_जिले के राजिम थाना क्षेत्र के देवरी में आज सुबह उस समय हड़कप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक की बुरी तरह क्षत-विक्षत लाश पड़ी मिली। युवक का सिर पूरी तरह कुचला हुआ था, जिससे यह मामला बेहद सनसनीखेज और गंभीर बन गया है। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की नृशंस हत्या कर उसे करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए सड़क पर फेंक दिया गया, या फिर किसी भारी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।

सुबह राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल देवभोग पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल को सील कर बारीकी से जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर गंभीर और जानलेवा चोटों के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मृतक की पहचान चंदू उर्फ चंद्रहास तारक, निवासी देवरी के रूप में की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह मामला हिट एंड रन का है या फिर आपसी रंजिश के चलते युवक की बेरहमी से हत्या की गई।

घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक आखिरी बार कब और किसके साथ देखा गया था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस सनसनीखेज घटना के बाद के में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर दोषियों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *