
2 माह से खराब नल , शासन -प्रशासन से उम्मीद छोडने के बाद युवाओं ने देसी जुगाड़ से खुद सम्भाला मोर्चा…..
देवभोग – आकाश सोनी|गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगराजपुर के वार्ड क्रमांक 08 में स्थित नलकूप पिछले एक से दो माह से खराब पड़ा हुआ है। नलकूप खराब होने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा कई बार सरपंच महोदय एवं पंचायत सदस्यों को दी गई, लेकिन हर बार सिर्फ “कल कर देंगे, परसो कर देंगे” कहकर मामला टाल दिया गया। इसी तरह आश्वासन देते-देते 1–2 माह बीत गए, लेकिन आज तक नलकूप की मरम्मत नहीं हो पाई।
नलकूप का चेन टूट जाने के कारण यह पूरी तरह बंद हो गया था। पेयजल संकट को देखते हुए वार्ड के कुछ युवा ग्रामीणों ने प्रशासन की निष्क्रियता के बावजूद देसी जुगाड़ के सहारे नलकूप को अस्थायी रूप से चालू कर रखा है। फोटो में दिखाई दे रहे युवाओं में खिरेंद्र सोरी, वरुण सोरी, इंदर सोरी, चेनसिंह मरकाम एवं टिकेसुंदर माझी शामिल हैं, जो अपने प्रयास से ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं।
नलकूप खराब होने के कारण ग्राम की महिलाओं को दूसरे पारा से काफी दूर तक पानी लाने जाना पड़ रहा है। पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ने से काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है












Leave a Reply