गरियाबंद जिले के शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में “सामूहिक वंदे मातरम् गायन” कार्यक्रम का आयोजन।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

गरियाबंद जिले के शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में “सामूहिक वंदे मातरम् गायन” कार्यक्रम का आयोजन।


गरियाबंद|गोहरापदर|आज दिन गुरुवार, दिनांक 15/01/2026 को शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में महाविद्यालय के तत्वावधान में “सामूहिक वंदे मातरम् गायन” कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती छमनी बाई मांझी, सरपंच ग्राम पंचायत गोहरापदर व सदस्य जनभागीदारी समिति रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि  के रूप में श्री बदन सिंह मांझी, सदस्य जनभागीदारी समिति  उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टी. एस. सोनवानी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री महेंद्र कुमार साहू, सहायक प्राध्यापक (हिंदी) रहे। मंच संचालन का दायित्व वनस्पति शास्त्र के प्राध्यापक श्री पंकज कुमार तिवारी द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों तथा प्राचार्य महोदय द्वारा पुष्प अर्पित कर अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में सभी विद्यार्थियों, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारियों का दोपहर 12:40 बजे सामूहिक एकत्रीकरण किया गया।
समय–सारिणी के अनुसार 12:40 से 12:45 बजे तक संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य डॉ. टी. एस. सोनवानी द्वारा उद्बोधन दिया गया। इसके उपरांत 12:45 से 12:50 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा उद्बोधन प्रस्तुत किया गया।


12:50 से 12:55 बजे तक सुजाता श्रीवास (बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर) द्वारा वंदे मातरम् संदेश का वाचन किया गया।
12:55 बजे समस्त उपस्थित जनों द्वारा सामूहिक वंदे मातरम् गायन किया गया, जिससे पूरा महाविद्यालय परिसर देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना एवं सांस्कृतिक भावनाओं से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता श्री देवदत्त (इतिहास), श्री मोहनीश बघेल (वाणिज्य), श्री दीनानाथ निराला (जंतु विज्ञान), सुश्री संगीता पटेल (रसायन), सुश्री याशिका नामदेव (अंग्रेजी) सहित महाविद्यालय के कर्मचारी नवीन बघेल, गौरीशंकर मांझी एवं वीरेंद्र नरेटी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


अंत में प्राचार्य महोदय द्वारा सभी अतिथियों, प्राध्यापकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति, साहित्यिक अभिरुचि एवं राष्ट्रीय एकता के भावों के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *