26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदागांव।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदागांव।



  मैनपुर| इंदागांव- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदागांव में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं  2024-25 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले बालक बालिकाओं को विद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । कक्षा 12वीं में कुमारी हर्षिता ठाकुर 80.8 प्रतिशत प्रथम श्रेणी , कुमारी राजेश्वरी 76.8 प्रतिशत द्वितीय , घासुराम  72.4 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले को प्रदान गया  कक्षा 10वीं ओमप्रकाश 75 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान द्वितीय कुमारी सीमा जनता 67.83 प्रतिशत एवं शिवम यादव 66.01प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।


मुख्य अतिथि श्रीमती गुरवारी ध्रुव सरपंच, श्रीमती कांति बस्तिया उपसरपंच इंदागांव अध्यक्षता,श्रीमति सूर्यकांति नागेश शाला विकास समिति ।

शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमान दिनेश नागेश जी के तरफ से नगद ₹5000 पुरस्कार देकर  बच्चों का मनोबल को बढ़ाया कक्षा 12वीं से कुमारी हर्षिता ठाकुर को 2500 रूपये नगद, कक्षा दसवीं से ओम प्रकाश कश्यप को 2500 रूपये नगद राशि प्रदान किया गया।

उपाध्यक्ष श्रीमान लोखुलाल बस्तिया जी के द्वारा कक्षा दसवीं एवं 12वीं में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया साथ ही साथ बेस्ट स्टूडेंट बालक एवं बालिका को भी प्रदान किया गया साथ ही कक्षा दसवीं एवं 12वीं प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को श्रीमती उर्वशी कुबेर प्रधान पंच वार्ड क्रमांक 7  द्वारा भी बच्चों के प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं उसे खुश होकर के भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया ।



(उदंती सीता नदी गरियाबंद – श्री वरुण जैन के निर्देश पर) 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सुशील कुमार सागर वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव धुरवागुड़ी बफर उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ के द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान स्कूल में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें बबलू सिन्हा कक्षा 11वीं प्रथम स्थान चित्रकला में लीलाधर ओटी 11वीं द्वितीय स्थान कुमारी जयंती नेताम  नवमी तृतीय स्थान और कुमारी जामनी  नेताम कक्षा ग्यारहवीं निबंध में प्रथम स्थान लक्ष्मीकांत ठाकुर द्वितीय स्थान प्रेमसागर यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया।माध्यमिक शाला इंदागांव में भी आयोजन किया गया कुमारी गौरी जनता आठवी प्रथम स्थान चित्रकला में कुमारी पूर्वी आठवी द्वितीय स्थान कुमारी स्नेहा प्रधान कक्षा आठवीं तृतीय स्थान प्राप्त किया करने पर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

           इस प्रकार से विद्यालय में संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से विभिन्न प्रतिभा के धनी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं द्वारा अपने प्रतिभा का परिचय देते हुए कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया श्रीमान लोखुलाल बस्तियां के द्वारा कक्षा दसवीं एवं 12वीं प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया कुमारी प्रेरणा कश्यप 68.68 प्रतिशत लेकर प्रथम द्वितीय कुमारी हेमलता कश्यप 67 प्रतिशत लेकर द्वितीय स्थान कक्षा 12वीं में कुमारी धनेश्वरी बढ़िया 64.02 प्रतिशत प्रथम स्थान और सुधीर कुमार 63.4 प्रतिशत द्वितीय स्थान प्राप्त किया बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड के लिए 2024 -25 हेतु  रामेश्वर कुमार कक्षा बारहवीं के छात्र को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड बालक वर्ग से सम्मानित किया गया साथ ही साथ कुमारी धनंती यादव कक्षा नवमी को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड बालिका प्रदान किया गया इस प्रकार से विद्यालय में बहुत सारे संस्कृतिक  रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, आश्रम शाला , उच्च माध्य विद्यालय इंदागांव की बालक बालिकाओं द्वारा कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया कार्यक्रम सफल रहा।

      इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य रामप्रसाद साहू,सचिव परमेश्वर शेट्टी,रूपसिंह बस्तिया, केशरी ध्रुव, दीपक निर्मलकर ,दामोदर नागेश, जगदीश जगत, नरसिंह ध्रुव मानसिंग़ बस्तिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य रामप्रसाद साहू,शिक्षक धनुर्जय नायक, उत्तम बस्तिया, लक्ष्मी देवांगन ,तारेश्वर प्रसाद कंवर,शैलेंद्र कुमार धृतरलहरे ,लक्ष्मण कुमार साहू , श्याम सुंदर जायसवाल,सुश्री कुसुमलता तिवारी, डोमन सिंह साहू ,आशीष कुमार देवांगन ,पवन कुमार चक्रधारी , सुरेश कुमार सेन, रविकांत पटेल, सिलेष कुमार साहू,सुमित सरकार भारद्वाज , तिजराम यादव, चमार सिंह सोरी, टीकम सिंह नागेश,भारत यादव मंगल सिंह दंता, देवी राम जानी, गोविन्द ,छात्र छात्राएं ,ग्रामीण एवं पालक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *