
गरियाबंद जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नवा नियुक्त।
गरियाबंद| अखिल भारती कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के ब्लॉक कांग्रेस नवा अध्यक्षों की सूची जारी किया है लंबे इंतजार के बाद यहां सूची जारी किया गया जिसमें गरियाबंद जिले के गरियाबंद- श्री अमित मिरी ,छुरा-श्रीमती महेश्वरी शाह,मैनपुर- श्री रामकृष्ण ध्रुव,फिंगेश्वर (राजिम) – श्री रूपेश साहू, देवभोग – श्री भूपेन्द्र मांझी, गरियाबंद शहर – श्री प्रेम सोनवानी ,अमलीपदर – श्रीमती ललिता यादव को नियुक्त किया गया है ।
ज्ञात हो की इसके पूर्व भी मैनपुर- श्री रामकृष्ण ध्रुव, फिंगेश्वर (राजिम) – श्री रूपेश साहू, देवभोग – श्री भूपेन्द्र मांझी, अमलीपदर – श्रीमती ललिता यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का बखूबी निर्वहन निर्वाह कर रहे थे , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और आज शाम मैनपुर नगर के हमर मैनपुर चौक में रामकृष्ण ध्रुव का स्वागत कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा खुशियां मनाई जाएगी।













Leave a Reply