नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अंतिम गांव तक पहुंचे विधायक जनक ध्रुव का गांव गांव जोरदार स्वागत, कई विकास कार्यो का किया भूमिपूजन।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अंतिम गांव तक पहुंचे विधायक जनक ध्रुव का गांव गांव जोरदार स्वागत, कई विकास कार्यो का किया भूमिपूजन।

विधायक के दौरे के चलते छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा में सुरक्षा के तगड़े इंतिजाम।

गरियाबंद – मैनपुर विकासखण्ड के नक्सल प्रभावित ओड़िशा सीमा से लगे ग्रामो तक आज बुधवार को बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव पहुंचकर जहां एक ओर ग्रामीणो की समस्याओ को जाना वही दूसरी ओर आदिवासी समाजिक कार्यक्रम में शामिल भी हुए। अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने के चलते विधायक के दौरे के कारण छत्तीसगढ़ ओड़िशा सीमा में सुरक्षा के भारी इंतिजाम किये गये थे और विधायक निर्वाचित होने के बाद पहली बार ग्राम गरीबा तक पहुंचे जहां जगह -जगह उनका गाजेबाजे के साथ फुलमाला से ऐतिहासिक स्वागत किया गया तो वही कई गांवो में निर्माण कार्यो के लिए विधायक जनक ध्रुव ने भूमिपूजन किया तो कई निर्माण कार्यो के लिए लाखो रूपये देने की घोषणा भी किया। क्षेत्रवासियो की प्रमुख मांग बिजली लगाने की मांग पर विधायक जनक ध्रुव ने कहा हर हाल में इस क्षेत्र के सभी ग्रामो तक बिजली पहुंचाई जायेगी और इसके लिए आगामी बजट सत्र विधानसभा में प्रमुखता के साथ मांग को सदन मे रखा जायेगा। विधायक जनक ध्रुव ने कहा क्षेत्र की जनता उन्हे जिस उम्मीद के साथ विधायक बनाए है इस क्षेत्र के गांव -गांव तक बिजली पहुंचाना और मुलभुत समस्याओ के समाधान करने के लिए उनके द्वारा विशेष प्रयास किया जायेगा।



विधायक के काफिले के साथ मोटर साइकिल रैली निकाल जोरदार स्वागत

बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव आज पहली बार जब राजापड़ाव भुतबेड़ा क्षेत्र के अंतिम ओड़िशा सीमा क्षेत्र से लगे ग्राम गरीबा तक पहुंचे तो भारी पुलिस बल तैनात किया गया था वही क्षेत्र के ग्रामीणो और सैकड़ो युवको ने मोटर साइकिल रैली निकालकर विधायक जनक ध्रुव का ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने जरहीडीह में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की पूजा अर्चना किया। ग्राम पंचायत शोभा कुशियारबरछा में लाखो रूपये के सीसी रोड़, ग्राम पंचायत कुचेंगा में देवगुड़ी का भूमिपूजन किया एवं गोड़वाना महासभा कार्यक्रम में 10 लाख रूपये भवन निर्माण के लिए देने की घोषण किया।

राजापड़ाव गौरगांव क्षेत्र में बिजली लगाने विधानसभा में प्रमुखता से मांग उठाई जायेगी – जनक

बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा आज पहली बार ओड़िशा सीमा अंतिम छोर तक के गांवो में आने का अवसर मिला लगातार उनके द्वारा इस क्षेत्र के दौरे में आने के लिए अनुमति मांगी जा रही थी। श्री ध्रुव ने बताया राजापड़ाव गौरगांव, भुतबेड़ा, कुचेंगा, गरीबा क्षेत्र के ग्रामो में बिजली प्रमुख मांग है यहां के ग्रामीण बिजली लगाने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन धरना प्रदर्शन चक्काजाम किये है आज ग्रामीणो ने इस मांग को फिर प्रमुखता से रखा है विधायक जनक ध्रुव ने कहा आगामी बजट सत्र में इस क्षेत्र में बिजली लगाने की मांग को प्रमुखता के साथ विधानसभा में उठाई जायेगी। श्री ध्रुव ने कहा इस क्षेत्र में बिजली, स्वास्थ्य सुविधा और सड़क, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओ के लिए ग्रामीण लगातार मांग कर रहे है लेकिन इस ओर राज्य और केन्द्र के भाजपा सरकार को कोई लेना देना नही है। श्री ध्रुव ने कहा क्षेत्रवासियो के हर समस्याओ के समाधान करने के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *