गरियाबंद जिले के थाना देवभोग के द्वारा 500 कट्टा (200) कि्ंवटल कीमती 06 लाख 20 हजार रूपये का अवैध धान को किया गया जप्त।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

गरियाबंद जिले के थाना देवभोग के द्वारा 500 कट्टा (200) कि्ंवटल कीमती 06 लाख 20 हजार रूपये का अवैध धान को किया गया जप्त।

गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। दिनांक 09.12.2025 को मुखबीर से थाना देवभोग को सूचना मिला कि एक ट्रक क्रमांक सीजी 04-एसएच.9374 से अवैध रूप से उड़िसा के रास्ते ग्राम उरमाल से अवैध रूप से धान लेकर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है। जिसकी सूचना तस्दीक पर थाना देवभोग से पुलिस स्टाफ रवाना कर घटना स्थल से ट्रक क्रमांक सीजी 04-एसएच.9374 से 500 कट्टा (200 कि्ंवटल) कीमती 06 लाख 20 हजार रूपये का अवैध धान को परिवहन करत पाये जाने पर से समक्ष गवाहन के पुलिस द्वारा जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार विगत एक माह से लगातार विषेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 30 प्रकरणों में 2870 कट्टा 1200.25 क्विंटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेष नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।
जप्तधान –
विगत एक माह में कुल 26 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध धान एवं 04 प्रकरणों मे जप्त लावारिस धान के साथ कुल 2870 कट्टा धान कुल 1200.25 कि्ंवटल कुल कीमती 37 लाख 20 हजार 775 रूपये।

आज के कार्यवाही में जप्त वाहन-
01) ट्रक क्रमांक सीजी 04-एसएच.9374 (500 कट्टा अवैध धान)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *