
11 सूत्रीय मांगों को लेकर पैदल मार्च करते हुए पहुंचेंगे सैकड़ो लोग कलेक्ट्रेट शक्ति।
सक्ती| संवाददाता संदीप कश्यप| सक्ती जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नरियरा के उभरते युवा नेता त्रिदेव राय द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और चिकित्सा जैसी 11 सूत्रिय क्षेत्रीय समस्या एवं मांग को लेकर मिरौनी बैराज चौक से सुबह 8 बजे से अपने समर्थकों एवं क्षेत्रिय लोगों के साथ हजारों कि संख्या मे कलेक्ट्रेट शक्ति पहुंचेंगे एवं लगातार मांगों को अनदेखा करने हेतु विरोध दर्ज कराते हुए कलेक्टर सक्ती को ज्ञापन सौंपा जाएगा
क्षेत्रवासियो का कहना है कि हमारे द्वारा लगातार वर्ष 2018 से क्षेत्र की समस्या एवं मांगों को लेकर शासन प्रशासन को धरना आंदोलन, चक्का जाम जैसे कई विरोध प्रदर्शन के माध्यम से समस्या को रखा जाता रहा था जिसमें शासन – प्रशासन द्वारा हमारी मांगो को अनदेखा किया गया है शासन – प्रशासन के इस व्यवहार जनता असंतुष्ट है जिसके विरोध मे क्षेत्रवासियों द्वारा 21 दिसंबर से त्रिदेव राय के नेतृत्व से ग्राम मैरोनी से नरियरा रनपोटा देवगांव छपोरा मालखरौदा होते हुए जिला सक्ति तक गैर राजनीतिक अधिकार यात्रा पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा।













Leave a Reply