गरियाबंद पुलिस द्वारा 19 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ एण्ड टू एण्ड कार्यवाही करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालक सहित 05 आरोपियों को किया गया, गिरफ्तार।
गरियाबंद|‘‘ऑपरेशन निश्चय’’ के अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, रायपुर श्री अमरेश मिश्रा के दिशा -निर्देश एवं मार्गदर्षन में रेंज स्तर पर ऑपरेषन निष्चय चलाया जा रहा है। जिसके परिपालन में समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध गांजा, हीरा के साथ वन्य जीवों के तस्करी पर रोकथाम एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया था। दिनांक 14.01.2026 को थाना प्रभारी फिंगेष्वर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि उडिसा से कुछ अवैध गांजा तस्कर छुरा रोड़ होते हुए फिंगेष्वर की ओर गांजा परिवहन एवं बिक्री करने के लिए आ रहा है। मुखबीर की सूचना तस्दीक पर थाना प्रभारी फिंगेष्वर के द्वारा थाना के सामने स्टाफ लगा कर संदिग्ध वाहन की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबीर द्वारा बताए गये वाहन के हुलिआ एवं नम्बर के आधार पर संदिग्ध वाहन को रोकर समक्ष गवाहन के वाहन चालक एवं वाहन में बैठे व्यक्तियों से नाम पता पुछने पर अपना नाम 01) अजय साहू पिता शंकर लाल साहू उम्र 35 वर्ष पता वार्ड नंबर 17 हसदा चौकी बड़ी करेली थाना मगरलोड जिला धमतरी 02) अंगद राम गायकवाड पिता स्व. रामू गायकवाड उम्र 50 वर्ष पता हसदा थाना मगरलोड जिला धमतरी एवं दो विधि से संघर्षरत बालक सही 04 व्यक्ति घटना स्थल पर उपस्थित मिले। मौके पर वाहन का तलाषी लेने वर वाहन के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिसे समक्ष गवाहन के तौल कराने पर 19 किलो 400 ग्राम कीमती 09 लाख 70 हजार घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा सफारी क्रमांक सीजी 04 एमडी. 5000 कीमती 03 लाख रूपये, 03 नग मोबाइल कीमती 30 हजार कुल कीमती 13 लाख रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से अपराध धारा 20 (ख)एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान समस्त आरोपियों से पुछताछ करने पर अवैध गांजा को उडिसा से खरिद कर बिक्री करने हेतु आरोपी महेन्द्र वर्मा निवासी अभनपुर के पास ला रहे थे। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान एण्ड टू एण्ड कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा मादक पदार्थ खरिदने वाले की पता तलाष हेतु थाना फिंगेष्वर से तत्काल अभनपुर जिला रायपुर पहुच कर अवैध गांजा क्रेता महेन्द्र वर्मा पिता रामकुमार वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी अभनपुर को गिरफ्तार किया गया।
इस प्रकार प्रकरण में पाँचां आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेष की जाती है।
गिरफ्तार आरोपी –
01) अजय साहू पिता शंकर लाल साहू उम्र 35 वर्ष पता वार्ड नंबर 17 हसदा चौकी बड़ी करेली थाना मगरलोड जिला धमतरी मोबाइल नंबर 7974 142087
02) अंगद राम गायकवाड पिता स्व. रामू गायकवाड उम्र 50 वर्ष पता हसदा थाना मगरलोड जिला धमतरी
03) महेन्द्र वर्मा पिता रामकुमार वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी अभनपुर जिला रायपुर
04) दो विधि से संघर्षरत बालक
जप्त सामग्री –
19 किलो 400 ग्राम कीमती 09 लाख 70 हजार घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा सफारी क्रमांक सीजी 04 एमडी. 5000 कीमती 03 लाख रूपये, 03 नग मोबाइल कीमती 30 हजार कुल कीमती 13 लाख रूपये













Leave a Reply