गरियाबंद पुलिस द्वारा दीगर राज्य से आने वाले अवैध धान परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध विगत 17 दिवस में 470 क्विंटल कीमती 14 लाख 57 हजार रूपये का अवैध धान किया गया, जप्त ।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें



गरियाबंद:– गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। आज दिनांक 26.11.2025 को मुखबीर द्वारा थाना देवभोग को सूचना मिला की उड़िसा प्रांत से अवैध रूप से धान बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है।

जिसकी सूचना तस्दीक पर थाना से पुलिस स्टाफ रवाना कर चेक पोस्ट में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान 164 कट्टा (65.6 क्विंटल) कीमती 02 लाख 33 हजार रूपये का अवैध धान परिवहन करते तीन बोलेरो पीकअप क्रमांक ओडी 08 एए 5325, बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी 23 5741 एवं बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी 23 जे 0489 को थाना देवभोग के द्वारा जप्त किया गया।

इसी प्रकार विगत 17 दिनों से विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 21 प्रकरणों में 1175 कट्टा अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।

जप्त धान
विगत 17 दिवस में कुल 19 चार पहिया वाहनों में 1175 कट्टा धान कुल 470 कि्ंवटल कुल कीमती 14 लाख 57 
हजार रूपये।

आज तीन वाहन जप्त
01) बोलेरो पीकअप क्रमांक ओडी 08 एए 5325
02) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी 23 5741
03) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी 23 जे 0489

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *