गरियाबंद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत थाना देवभोग क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में निःशुल्क लर्निंग लायसेंस एवं हेल्मेट वितरण का किया गया आयोजन।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

गरियाबंद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत थाना देवभोग क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में निःशुल्क लर्निंग लायसेंस एवं हेल्मेट वितरण का किया गया आयोजन।

गरियाबंद|गरियाबंद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत दिनांक 22.01.2026 को पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा-निर्देश में उप पुलिस अधीक्षक लीतेश सिंह यातायात नोडल, गौरीशंकर कश्यप अध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद एवं ओमप्रकाश कुजूर एसडीओपी मैनपुर व उप पुलिस अधीक्षक मंजूलता राठौर  के साथ आरटीओ के टीम द्वारा संयुक्त रूप से थाना देवभोग क्षेत्र अंतर्गत में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम , निःशुल्क लर्निंग लायसेंस व  हेल्मेट वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय आयोजित शिविर के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए उपस्थित लोगो के द्वारा लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किए। शिविर में लर्निंग लाइसेंस के साथ-साथ वाहन चालको सड़कों पर आवश्यक रूप से यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस बीच स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  राजेश तिवारी अध्यक्ष नगर पंचायत देवभोग, सुशील यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत सहित कई जनप्रतिनिधि के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में थाना देवभोग एवं यातायात पुलिस के विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *