अश्लील डांस पर फुटा बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व विधायक कुमार ओंकार शाह का गुस्सा, बोले दोषियो पर अपराध पंजीबद्ध किया जाये।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

अश्लील डांस पर फुटा बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व विधायक कुमार ओंकार शाह का गुस्सा, बोले दोषियो पर अपराध पंजीबद्ध किया जाये।

बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व  विधायक श्री शाह ने कहा क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों का इस मामले में चुप्पी समझ से परे।

गरियाबंद | गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम उरमाल में आयोजित अश्लील ओपेरा डांस कार्यक्रम को लेकर राज्य भर में राजनीतिक भूचाल ला दिया है इस मामले में अब तक जहां 14 लोगो पर कार्यवाही की गई है तो वही मैनपुर एसडीएम डाॅ तुलसीदास मरकाम को नोटिस जारी कर उन्हे मैनपुर से हटा दिया गया है साथ ही तीन पुलिसकर्मी निलंबित कर दिये गये है। इस पूरे मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति को गरमा दिया है। डांस में शर्मसार कर देने वाले अश्लील वीडियो लगातार सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद पूरे प्रदेश भर के लोग इसकी  निंदा कर रहे है साथ ही लोगो में आक्रोश पनपता जा रहा है।

बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दो बार के पूर्व  विधायक एवं अखिल भारतीय अमात गोड़ समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष कुमार ओंकार शाह ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा ओपेरा कार्यक्रम में जिस फुहड़ता और अश्लील डांस का प्रदर्शन किया गया है ऐसे कार्यक्रम कराने वाले आयोजकों और इसके जिम्मेदार अधिकारियो पर अपराध पंजीबद्ध होना ही चाहिए साथ ही ऐसे कार्यक्रमो की अनुमति देने से पहले सोचना चाहिए कार्यक्रम के आयोजको के साथ सभी जिम्मेदार अधिकारियो पर अपराध पंजीबद्ध किया जाना चाहिए।

पूर्व विधायक श्री शाह ने कहा गरियाबंद क्षेत्र काफी शांतिप्रिय और सद्भाव के साथ आपसी भाईचारा वाला क्षेत्र है यहां के संस्कृति परंपरा को नष्ट करने की साजिश रची जा रही है वही इस मामले में क्षेत्र के जिम्मेदार लोगो की चुप्पी पर भी श्री शाह ने सवाल उठाते हुए कहा यदि क्षेत्र के जिम्मेदार लोग ऐसे मामले में सामने नही आयेंगे तो कब आयेंगे।

श्री शाह ने कहा अखबार और मिडिया के माध्यम से यह बात सामने आई है कि पिछले एक सप्ताह से ऐसे अश्लील डांस और कार्यक्रम चलता रहा तब पुलिस प्रशासन कहां था,जिस प्रकार ओपेरा के नाम पर नग्नता का प्रदर्शन हुआ और उस कार्यक्रम में एसडीएम एवं पुलिस वालो की डांस करते विडियो सामने आया है यह बेहद निंदनीय है इस मामले में अपराध पंजीबद्ध होना चाहिए साथ ही पिछले एक सप्ताह तक इस तरह के अश्लील कार्यक्रम कैसे संचालित होता रहा इसमें किन – किन लोगो की भूमिका है और ऐसे अश्लील कार्यक्रम को खुले आम संरक्षण किन के द्वारा देता रहा, ऐसे कार्यक्रमों को रोकने की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारी कर्मचारी संबंधित विभाग कहां थे पूरे मामले की जाॅच होनी चाहिए और सभी जिम्मेदारो पर कार्यवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह के कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो।

अश्लील डांस कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय प्रशासन को नही होना बताया जाना भी कई सवालो को जन्म देता है प्रशासनिक अधिकारी जिनकी जिम्मेदारी है कानून व्यवस्था बनाए रखने की वही कानून व्यवस्था को तोड़ रहे है और नाममात्र की कार्यवाही कर खानापूर्ति किया जा रहा है जो गलत है यहा ओपेरा के नाम पर अभ्रदता, अश्लीलता ,सार्वजनिक मर्यादा की सभी सीमाओ को लांघ दिया गया है पूरे मामले की जाॅच निष्पक्षता से किया जाये और सभी दोषियों पर कार्यवाही किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *