
समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी की मांग को लेकर 06 जनवरी को नेशनल हाइवे पर चक्काजाम, किसानो ने रैली निकाल सौपा ज्ञापन।
वन अधिकार पट्टा प्राप्त किसानो का टोकन नही कटने से धान नही बेच पा रहे किसान।
गरियाबंद – गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र के राजापड़ाव गौरगांव, बोईरगांव, ठेमली, पथर्री, नागेश क्षेत्र के सैकड़ो किसानो ने आज बुधवार को मैनपुर में रैली निकाल नारेबाजी करते हुए सीधा एसडीएम कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार मैनपुर को ज्ञापन सौपकर आगामी 06 जनवरी को नेशनल हाइवे 130 सी मैनपुर देवभोग मार्ग में झरियाबाहरा में सुबह 8 बजे से अनिश्चितकालीन चक्काजाम करने की चेतावनी दिया है साथ ही ज्ञापन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम दिया गया है और इसकी प्रतिलिपि कृषिमंत्री रामविचार नेताम, प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चैधरी, मुख्य सचिव विकासशील गरियाबंद जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नाम एसडीएम मैनपुर के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया है। ज्ञापन में किसानो ने बताया आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत हजारो किसानो ने 12 हजार से ज्यादा हेक्टेयर में मक्का का फसल लिया है लेकिन आज तक समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी प्रारंभ नही होने के कारण किसान अपने खुन पसीने की गाड़ी कमाई को बिचैलियो के पास औने पौने दामो में बेचने मजबुर हो रहे है। तत्काल मक्का खरीदी प्रारंभ किया जाये इस दौरान किसानो ने एक और मांग रखी है मैनपुर क्षेत्र में शासन द्वारा काबिज के आधार पर कृषको को वन अधिकार पट्टा दिया गया है उक्त भूमि में किसानो द्वारा धान, मक्का की फसल ले रहे है और राजस्व विभाग पटवारी द्वारा भौतिक सत्यापन गिरदावरी किया जा चुका है लेकिन समिति पोर्टल में भौतिक सत्यापन व गिरदावरी लंबित बताने के कारण टोकन नही कट पा रहा है जिससे लगभग एक हजार किसान धान नही बेच पा रहे है। उक्त समस्याओ से कई बार किसानो ने स्थानीय अधिकारी और शासन प्रशासन को अवगत करा चुके है लेकिन अब तक समस्याओ का समाधान नही हुआ है। किसानो ने ज्ञापन सौपकर कहा है कि आगामी 06 जनवरी को मक्का खरीदी एवं वन अधिकार पट्टा प्राप्त किसानो की धान खरीदी की मांग को लेकर नेशनल हाइवे 130 सी मैनपुर देवभोग मार्ग में झरियाबाहरा में चक्काजाम किया जायेगा। मैनपुर क्षेत्र में किसान आक्रोशित हैं,एक बार फिर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले नारेबाजी करते किसान तहसील दफ्तर पहुंच मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है,समर्थन मूल्य में मक्का की खरीदी नहीं करने और वन अधिकार पट्टा में धान की खरीदी नहीं शुरू करने पर 6 जनवरी से नेशनल हाइवे जाम करने की चेतावनी दिया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष टीकम सिंह कपिल, जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, दैनिकराम मंडावी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, सरपंच दीनाचंद मरकाम, चेतनसिंग, एलियाल बाघमार, बलिराम कोमर्रा, विरेन्द्र कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सियाराम ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, सेवन पुजारी, जिड़ार के सरपंच मुकेश कपिल, भाठीगढ़ के पूर्व सरपंच जिलेन्द्र नेगी, बहुरसिंग, केशव ध्रुव, मिलेश कुमार, लछिन्दरसाय, दिनदयाल, भगत, टीकम मरकाम, विष्णु नेताम, बिजउराम, बिशेसर कुमार सोरी, पुनाराम नेताम, फरसुराम नेताम, तिलकराम मरकाम, अगनुराम, तेजाराम, वासुदेव ध्रुव एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। वही पुलिस बल भी बड़ी संख्या में तैनात थी।













Leave a Reply