आश्रम के छात्र के मौत पर भड़के आदिवासी समाज के सैकड़ो लोगो ने जंगी रैली निकाल एसडीएम कार्यालय का किया घेराव।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

आश्रम के छात्र के मौत पर भड़के आदिवासी समाज के सैकड़ो लोगो ने जंगी रैली निकाल एसडीएम कार्यालय का किया घेराव।

आदिवासी समाज के नराज लोगो ने आश्रम अधीक्षक को बर्खास्त करने के साथ ही सहायक आयुक्त मुर्दाबाद के नारे लगाये।

मृतक के परिजन को एक करोड़ मुआवजा राशि की मांग के साथ लापरवाही बरतने वाले अधीक्षक एवं अफसरो पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर करते रहे नारेबाजी।

19 फरवरी को नेशनल हाइवे 130 सी मैनपुर देवभोग मार्ग चक्काजाम की चेतावनी।



गरियाबंद | शासकीय आदिवासी बालक आश्रम बड़ेगोबरा में एक आदिवासी बच्चे के बीमार पड़ने पर आश्रम प्रबंधन द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने और देरी के कारण 30 जनवरी को छात्र राघव मंडावी की दर्दनाक मौत हो गई यह खबर मीडिया में आने के बाद प्रशासनिक हड़कंप मच गया और आनन फानन में जाॅच कमेटी बनाई गई थी जिस पर आदिवासी समाज के लोगो ने लिपा-पोती का आरोप लगाया है और आज 10 दिनो बाद भी इस मामले में कोई ठोस कार्यवाही नही होने से आदिवासी समाज के लोग भड़क उठे सैकड़ो लोगो ने जंगी रैली निकाली नारेबाजी करते एसडीएम कार्यालय मैनपुर का घेराव कर दिये और लापरवाह आश्रम अधीक्षक पर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही बर्खास्त करने की मांग करने लगे।

आक्रोशित भीड ने इसके लिए संबंधित विभाग के अफसर सहायक आयुक्त के खिलाफ भी नारेबाजी करते रहे साथ ही चेतावनी दिया है कि इस मामले में जल्द कार्यवाही नही किये जाने पर आगामी 19 फरवरी को नेशनल हाइवे 130 सी रायपुर देवभोग मार्ग में चक्काजाम किया जायेगा। मैनपुर एसडीएम डाॅ तुलसीदास मरकाम ने ग्रामीणो के आक्रोश को देखते हुए उन्हे मामले से गरियाबंद कलेक्टर को अवगत करा कर कार्यवाही करवाने की बात कही है।


शासकीय आदिवासी बालक आश्रम बड़ेगोबरा में अध्यनरत कक्षा सातवीं के छात्र राघव मंडावी आश्रम में एक सप्ताह से बीमार थे लेकिन आश्रम अधीक्षक एवं लापरवाह प्रबंधन ने न तो बच्चे का इलाज कराया न ही इसकी जानकारी उनके परिजनो को दी। मृतक छात्र के पिता फिरतुराम मंडावी ने बताया 26 जनवरी को जब अचानक वह आश्रम पहुंचे तो पता चला कि उसका बेटा राघव का बहुत ज्यादा तबीयत खराब है और उसका कोई इलाज नही किय जा रहा है। गरीब बाप ने अपने बच्चे को आश्रम में छुट्टी का आवेदन देकर इलाज के लिए धमतरी ले गये लेकिन काफी देरी होने के कारण छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के पिता फिरतुराम ने आज मैनपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए बताया आश्रम प्रबंधन की लापरवाही के कारण उसके एकलौता पुत्र की मौत हो गई दोषी लोगो पर सरकार कार्यवाही करे यह कहते हुए पिता फफकर रोने लगा।


जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, पूर्व सरपंच नोकेलाल ध्रुव, आदिवासी नेता एवं कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, नैनसिंह नेताम ने आश्रम अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हे तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है और जिम्मेदार आला अफसर सहायक आयुक्त पर भी गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एवं दोषियो को बचाने के लिए कोई कार्यवाही नही करने का आरोप लगाया है साथ ही इस मामले को लेकर 19 फरवरी को नेशनल हाइवे में चक्काजाम करने की चेतावनी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *