डॉ अभिषेक कश्यप बने सर्व कुर्मी समाज सक्ती जिले के अध्यक्ष

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें




समाज और अन्य लोगों ने दी शुभकामनाएं डॉ ने कहा __ संगठन को नई दिशा मिलेंगी

संदीप कश्यप शक्ती सर्व कुर्मी समाज जिला सक्ती के नए अध्यक्ष के रूप में डॉ अभिषेक कश्यप की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति पर जिला एवं सभी सामाज के पदाधिकारी व परिजनों,सभी मित्रगण ने बधाई और शुभकामनाएं दिए पदाधिकारियों ने कहा कि “आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि  कश्यप जी के कुशल नेतृत्व एवं वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में सक्ती जिले का संगठन और भी मजबूत होगा तथा समाज को सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

”डॉ अभिषेक कश्यप का सामाजिक अनुभव और समर्पण भावना निश्चित रूप से समाज में नई ऊर्जा और एकता का संचार करेगा।समाजजनों ने भी इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की कामना की। सर्व कुर्मी समाज के युवा अध्यक्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *