दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन की सराहनीय पहल।
संवाददाता- डिकलेश कुमार कुलदीप | गरियाबंद| दिव्यांगजनों के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आत्मनिर्भर सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री बी.एस. उइके एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर ने दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसायकिल एवं श्रवण यंत्र प्रदान किए।
इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

दिव्यांगजनों की गतिशीलता, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकेंगे। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, दिव्यांगजन एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। यह पहल जिले में समावेशी विकास और संवेदनशील प्रशासन की सोच को दर्शाती













Leave a Reply