बिन्द्रानवागढ़ विधायक श्री जनक धु्रव की अनुशंसा पर सात लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति ,सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अनुशंसा पर 2 निर्माण कार्यों के लिए 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

(1)बिन्द्रानवागढ़ विधायक श्री जनक ध्रुव की अनुशंसा पर सात लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी।

गरियाबंद |बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जनक धु्रव की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री बीएस उइके ने एक कार्य के लिए सात लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पंचायत देवभोग में पानी टैंकर क्रय करने के लिए सात लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्याे के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत देवभोग को सौंपा गया है।



(2)सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अनुशंसा पर 2 निर्माण कार्यों के लिए 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी।

गरियाबंद |गरियाबंद जिले अंतर्गत महासमुंद क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री बीएस उइके ने 2 निर्माण कार्यों के लिए 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदाजोशी में कमारपारा में कारीगरों के लिए टिना शेड निर्माण और ग्राम दुतकैया में पुराना तालाब (शिवमंदिर के पास) कारीगरों के लिए टिना शेड निर्माण के लिए पृथक-पृथक रूप से पाँच-पाँच लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्याे के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *