बेलाट नाला में पुल निर्माण हेतु अभाविप ने घेरा तहसील कार्यालय,4 घंटे तक चले आंदोलन के बाद 2 महीने के भीतर निर्माण प्रारंभ करने प्रशासन ने दिया आश्वासन।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

बेलाट नाला में पुल निर्माण हेतु अभाविप ने घेरा तहसील कार्यालय,4 घंटे तक चले आंदोलन के बाद 2 महीने के भीतर निर्माण प्रारंभ करने प्रशासन ने दिया आश्वासन।



आकाश सोनी,गरियाबंद|देवभोग|देवभोग बेलाट नाला में पुल के अभाव में छात्रों की पढ़ाई बारिश भर होती है प्रभावित इसलिए आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तहसील कार्यालय का घेराव कर जल्द निर्माण कराने प्रसाशन को संदेश भेजा.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक क्षितिजनारायण तिवारी के नेतृत्व में आज छात्र संगठन ने तहसील कार्यालय का घंटों घेराव कर दिया।जिला प्रशाशन के नाम ज्ञापन सौंप बारिश के पूर्व जल्द ही देवभोग प्रवेश पूर्व मौजूद बेलाट नाला में जल्द पुल निर्माण शुरू करने की मांग किया है।क्षितिज ने बताया की पुल निर्माण के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए की मंजूरी दे दिया है पर प्रशासनिक लेट लतीफी के चलते निर्माण कार्य समय पर शुरू नहीं हो पा रहा है।

छात्र संगठन ने तहसीलदार अजय चंद्रवंशी को जिला प्रशासन शन के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया कि बरसात भर नाला  उफान पर होता है।ऐसे में छात्र और अध्यापकों को आवाजाही बाधित होती है जिससे हाई स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों का अध्ययन बाधित होता है। एसडीएम,तहसीलदार ने 2 महीने के भीतर पुल निर्माण प्रारंभ करने का आश्वासन के बाद छात्र संगठन ने घेराव समाप्त किया।सुरक्षा के लिए भारी संख्या में बल की तैनाती रही ।इस प्रदर्शन में  विवेकानंद यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,नगर मंत्री योगेश निधि,रंजन यादव,मोहन यादव,नगर सह मंत्री योगेश पात्र,तेजस बीसी, डुमेश साहू,अभिनव कश्यप,यशवंत कश्यप,आनंद यादव,युवराज  सोना,बिपिन यादव,टिपक कश्यप,समेत छात्र नेता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *